फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: E-Rickshaw Overturns After Pickup Collision, Sweet Factory Worker Dies

मेरठ: पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, मिठाई फैक्टरी के मजदूर की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Fri, 02 Oct 2026 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 02 Oct 2026 11:32 AM IST
सार

मेरठ के सरधना में मदारपुरा-कुलंजन मार्ग पर पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में मिठाई फैक्टरी के 32 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut: E-Rickshaw Overturns After Pickup Collision, Sweet Factory Worker Dies
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना में मदारपुरा-कुलंजन मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम पिकअप और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गए। हादसे में ई-रिक्शा सवार मिठाई फैक्टरी के मजदूर बिट्टू की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


ऑर्डर देकर ई-रिक्शा से लौट रहा था मजदूर
32 वर्षीय बिट्टू पुत्र धनवीर प्रजापति मिठाई फैक्टरी में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार शाम वह ई-रिक्शा से ऑर्डर देकर वापस लौट रहा था। मदारपुरा-कुलंजन मार्ग पर पिकअप और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: जंतर-मंतर आंदोलन को लेकर मेरठ पुलिस अलर्ट, काशी टोल प्लाजा पर बैरिकेडिंग; भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद खेत में पलटे दोनों वाहन
टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे खेत में पलट गया। इसी दौरान पिकअप भी अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी। हादसे में बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम
बिट्टू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां विमला, पत्नी अंजु, बेटी नव्या और बेटा दिव्यांश का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि बिट्टू दो भाइयों में था और उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हादसे की जानकारी जुटाई। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed