फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: drunken truck driver dragged the car for several kilometers over a minor dispute

Meerut: ट्रक चालक ने नशे में एक किलोमीटर तक कार को घसीटा, वीडियो देखकर अफसर भी हैरान

Mon, 13 Feb 2023 04:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Feb 2023 04:19 PM IST
सार

मेरठ में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां परतापुर क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने नशे में एक कार को एक किलोमीटर तक घसीटा। हादसे  का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
Meerut: drunken truck driver dragged the car for several kilometers over a minor dispute
कार को घसीटता ट्रक चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर में सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय के सामने नशे में ट्रक चालक एक कार को एक किलोमीटर तक धकेलते हुए ले गया। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी भी हैरान रह गए। परतापुर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


शॉप्रिक्स मॉल के पास स्थित सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय के सामने से एक ट्रक चालक कार को धकेलता हुआ एक किलोमीटर दूर संजय वन के आगे तक ले गया। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Big Boss Season 16 : मेरठ की शेरनी अर्चना गौतम ने जीता हिंदुस्तान का दिल, किचन क्वीन के रूप में बनी पहचान

परतापुर इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि आरोपी अलीपुर मोरना हस्तिनापुर निवासी अमित है। इसके खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। यदि कार चालक तहरीर नहीं देता है तो पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करेगी।

सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी अमित को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि परतापुर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह से ट्रक चलाना बड़ा अपराध है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed