फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Drunk youth created a ruckus in school, misbehaved with a teacher, arrested

Meerut: नशे में धुत युवक ने स्कूल में घुसकर मचाया उत्पात, शिक्षिका से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2025 04:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 16 Mar 2025 04:33 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा विकास खंड के गांव जिटौला में स्थित प्राइमरी स्कूल के अन्दर शराब के नशे में घुसकर युवक ने जमकर हंगामा काटा। युवक ने बच्चों को स्कूल से भगाया तो वहीं शिक्षिका से भी बदसलूकी कर डाली।

विज्ञापन
Meerut: Drunk youth created a ruckus in school, misbehaved with a teacher, arrested
नशेड़ी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा विकास खंड के गांव जिटौला में स्थित प्राथमिक विद्धयालय के अन्दर शराब के नशे में घुसकर युवक ने जमकर उत्पात मचाया। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के विरोध करने पर आरोपित ने राजस्थान के बदमाश के नाम से ग्राम प्रधान तथा अध्यापकों को धमकी दी।

विज्ञापन


नशेड़ी युवक कक्षा में पढ़ रहे बच्चों को भी बाहर निकालकर घर भेजने लगा। आरोपित ने स्कूल में कपड़े निकालकर अर्दनग्न होकर जमकर उत्पात मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंपा। घटना की वीडियो प्रसारित हाे गई। अध्यापिका ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

जिटौला गांव में स्थित प्राथमिक विद्धयालय में शनिवार की दोपहर को गांव निवासी शिवकुमार पुत्र रमेश शराब पीकर घुस गया। स्कूल में बैठी कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रूचि मित्तल तथा अन्य स्टाफ के सामने उत्पात मचाने लगा। स्कूल में मौजूद लोगों ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो वह कपड़े निकाल कर अर्धनग्न हो गया।

इस दौरान कमरे में पढ़ रहे बच्चों को भी आरोपी युवक ने बाहर निकाल कर खड़ा कर दिया। आरोपी की पेंट में शराब की बोतल भी दिखाई दे रही है। स्टाफ आरोपी युवक की मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो  वह राजस्थान के कुख्यात बदमाश पप्पल गुर्जर के नाम से अध्यापकों तथा ग्राम प्रधान को भी धमकी देने लगा।

स्कूल में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया। स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद युवक को गिरफ्तार कर यिा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed