फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dr. BR Singh became the Registrar of the University for the third time, took charge after becoming th

Meerut: तीसरी बार कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव बने डॉक्टर बीआर सिंह, संभाला चार्ज

Mon, 19 Sep 2022 04:15 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Sep 2022 04:15 PM IST
सार

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुलपति ने बड़ा फेरबदल करते हुए डॉक्टर बीआर सिंह को तीसरी बार कुल सचिव बनाया है।आदेश जारी होने के बाद डॉक्टर बीआर सिंह ने चार्ज ले लिया है इससे पहले भी वह दो बार इस पद पर रह चुके हैं।

विज्ञापन
Meerut: Dr. BR Singh became the Registrar of the University for the third time, took charge after becoming th
कुलपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय में वर्तमान कुलपति डॉ. डीआर सिंह के आदेश पर सोमवार को बड़ा फेरबदल किया गया। वर्तमान में डीन टेक्नोलॉजी डॉक्टर बीआर सिंह( भव रंजन सिंह) को विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। वर्तमान कुलसचिव डॉ धीरेंद्र सिंह करीब 11 महीने इस पद पर रहे हैं 20 अक्टूबर 2021 को डॉ धीरेंद्र सिंह ने चार्ज लिया था इससे पहले वह पशु महाविद्यालय में एलपीएम विभाग में प्रोफेसर थे।
विज्ञापन

 

डॉक्टर धीरेंद्र सिंह को वापस उन्ही के विभाग में भेज दिया गया है। सोमवार को जारी आदेश के बाद डॉक्टर बीआर सिंह ने कुलसचिव कार्यालय में पहुंचकर कुल सचिव पद भार ग्रहण कर लिया है, इससे पहले भी वह दो बार कुलसचिव रह चुके हैं डॉक्टर बीआर सिंह का कहना है कि कुलपति ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठा और कर्मठता के साथ पूर्ण किया जाएगा छात्रों और शिक्षकों व कर्मचारियों की समस्या निस्तारण किया जाएगा चार्ज लेने के बाद उन्हें विश्वविद्यालय के डीन डायरेक्टर व शिक्षकों ने बधाई दी है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment:   मुजफ्फरनगर प्रशासन ने कसी कमर, स्टेडियम की तारबंदी, बदलेगा वाहनों का रूट

विज्ञापन
विज्ञापन


मनमानी के चलते तत्कालीन कुलपति ने बीआर सिंह को हटाया था
तत्कालीन कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने कुलसचिव डॉ बीआर सिंह को मनमानी के चलते और उनकी वरिष्ठता और योग्यता को दरकिनार करते हुए उन्हें इस पद से हटा दिया गया था।

 

कुलसचिव डॉ. बीआर सिंह का कार्यकाल पूर्व में भी अच्छा रहा है लेकिन तत्कालीन कुलपति ने कुलसचिव के अलावा अन्य भी कई ऐसे फैसले लिए थे शिक्षकों की वरिष्ठता को दरकिनार करते हुए नियम विरुद्ध कई पदों पर अलग-अलग नियुक्ति की गई थी। इन मामलों की शिकायत राजभवन तक पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed