फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dowry harassment case against TSI posted in Aligarh

Meerut: अलीगढ़ में तैनात टीएसआई पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Tue, 24 Jan 2023 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Jan 2023 02:09 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी महिला की तहरीर पर पीड़िता के टीएसआई पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी के आदेश पर टीएसआई के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Meerut: Dowry harassment case against TSI posted in Aligarh
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी एक टीएसआई पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। टीएसआई की पत्नी ने महिला थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके बाद टीएसआई को परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर टीएसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी बीएसएफ में तैनात दरोगा की बेटी शिवानी की शादी एक दिसंबर 2021 में अलीगढ़ में तैनात टीएसआई आलोक शर्मा के साथ हुई थी। शिवानी का कहना है कि शादी में 25 लाख की रकम खर्च की गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:UP: रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर आगबबूला हुए भाजपा नेता विनीत शारदा, स्वामी प्रसाद मौर्या को कह डाला कीड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद शिवानी मायके में सिर्फ 40 दिन रही है। उसके बाद आलोक शर्मा ने दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया। शिवानी का आरोप जहां तक है कि आलोक शर्मा के किसी अन्य महिला से संबंध है। जिसकी वजह से उसने शिवानी को साथ रखने से इनकार कर दिया।

शिवानी की तरफ से महिला थाने में दी गई तहरीर पर परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया था। उसके बाद टीएसआई नहीं आए। एसएसपी रोहित सजवाण के आदेशानुसार शिवानी की तहरीर पर आलोक शर्मा के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed