फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dog removes skull from burning pyre at cremation ground, incident happened earlier too, meeting called

Meerut : श्मशान घाट में जलती चिता से खोपड़ी निकालता रहा कुत्ता, देखते रहे लोग; पहले भी हुई घटना... बैठक बुलाई

Fri, 07 Mar 2025 06:14 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 07 Mar 2025 06:14 AM IST
सार

मेरठ में श्मशान घाट स्थित 31 नंबर प्लेटफार्म पर जलती चिता से गुरुवार को कुत्ते ने खोपड़ी निकाल ली।

विज्ञापन
Meerut: Dog removes skull from burning pyre at cremation ground, incident happened earlier too, meeting called
चिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मेरठ में सूरजकुंड गंगा मोटर कमेटी द्वारा संचालित श्मशान घाट स्थित 31 नंबर प्लेटफार्म पर जलती चिता से गुरुवार को कुत्ते ने खोपड़ी निकाल ली। कुत्ता खोपड़ी को नोचता रहा लेकिन किसी ने भी उसे रोकने का प्रयास नहीं किया। एक दिन पहले भी चिता से कुत्ते के हड्डी निकालने का मामला सामने आया था। कमेटी के पदाधिकारियों ने केयर टेकर और महा ब्राह्मणों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इस मामले में शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


सूरजकुंड श्मशान घाट की यह घटना  गुरुवार दोपहर 3:40 बजे की है। दाह संस्कार के लिए आए लोग श्मशान घाट से जा चुके थे। महा ब्राह्मण अपने कमरों में बैठे थे और केयर टेकर भी श्मशान घाट में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


बुधवार को भी कुत्ते के जलती चिता से हड्डी निकालने का वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। इसके बाद भी गंगा मोटर कमेटी, केयर टेकर और महा ब्राह्मण सक्रिय कुत्ते को रोकने का प्रयास नहीं किया। केयर टेकर और गंगा मोटर कमेटी के पदाधिकारी एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: मुस्लिमों ने रोकी दलित युवक की घुड़चढ़ी, पुलिस ने संभाली स्थिति, फिर ऐसे बनी बात

खोपड़ी लेकर गुम हो गया कुत्ता
जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण गुरुवार को कुत्ते ने श्मशान घाट में 31 नंबर प्लेटफार्म पर जल रही चिता से खोपड़ी निकाल ली। गर्म होने के कारण कुत्ते ने पहले खोपड़ी को प्लेटफार्म के पास छोड़ दिया। कुछ मिनटों के बाद कुत्ता चिता से निकाली खोपड़ी लेकर गुम हो गया।

गंगा मोटर कमेटी के कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि शुक्रवार को बैठक बुलाकर इस संबंध में केयर टेकर और महा ब्राह्मणों से बातचीत की जाएगी। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। केयर टेकर चरण ने बताया कि वह बाजार आया हुआ है, मामले की कोई जानकारी नहीं है। कुत्ते श्मशान घाट में मिठाई खाते हैं।

 

कहने के बावजूद नहीं भगाया कुत्तों का झुंड
कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल ने आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार के बाद एकत्रित की गई संपूर्ण धनराशि को श्मशान घाट में तैनात केयर टेकर की देखरेख में महा ब्राह्मणों की टीम बांट लेती है। नियमित सफाई नहीं होती है। कुत्ते शवों से अस्थियां निकालकर लेकर जा रहे हैं। कई बार कहने के बाद भी केयर टेकर ने श्मशान घाट से कुत्तों के झुंड को नहीं भगाया गया।

कमेटी को नहीं करने देते हस्तक्षेप
कोषाध्यक्ष ने बताया कि केयर टेकर और महाब्राह्मण कमेटी को हस्तक्षेप नहीं करने देती है। कुछ समय पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझौता कराया लेकिन पुन: अवैध वसूली का कार्य शुरू हो गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है।

 

वसूली का भी लगाया आरोप
कमेटी के महामंत्री सतीश चंद्र जैन ने बताया कि गंगा मोटर कमेटी का गठन हुए 115 वर्ष बीत चुके हैं। कमेटी रोडवेज पर अंतिम संस्कार का सामान और बस सेवा नियंत्रित मूल्य पर उपलब्ध कराती है। श्मशान घाट पर भी टूट फूट और निर्माण आदि कार्यों में कमेटी अपनी तरफ से पैसा खर्च करती है। बैंक एफडी और किराए से यह पैसा प्राप्त होता है। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कराने के लिए 700 रुपये और 100 रुपये सफाई के लिए निर्धारित किया गया है। 3 हजार से 5 हजार वसूले जाते हैं। इसके बाद भी केयर टेकर के द्वारा सफाई व्यवस्था नहीं की जा रही है।

पूर्व में भी सामने आ चुके हैं मामले
सूरजकुंड श्मशान घाट में पूर्व में भी अधजले शवों के कुत्तों के झुंड द्वारा नोचने का मामले सामने आ चुके हैं। कमेटी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। जिसके बाद दिन और रात में शवों की देखरख के लिए ड्यूटी लगाई गई। कुछ दिनों के बाद फिर वहीं स्थिति शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed