Meerut:रजिस्ट्री की फाइल पहले लगाने को लेकर भिड़े दस्तावेज लेखक और पूर्व सैनिक, तहसील परिसर में मारपीट, घायल
मेरठ के सरधना तहसील परिसर में रजिस्ट्री की फाइल पहले लगाने को लेकर दस्तावेज लेखक और पूर्व सैनिक के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट में दोनों घायल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना तहसील परिसर में बुधवार को रजिस्ट्री की फाइल पहले लगाने को लेकर दस्तावेज लेखक और पूर्व सैनिक के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना में चिकित्सीय परीक्षण कराया है। दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई की मांग की गई है।
फाइल नीचे करने को लेकर शुरू हुआ विवाद
कपसाड़ गांव निवासी विनोद पुत्र वेदपाल सेना में कार्यरत हैं और इन दिनों छुट्टी पर गांव आए हुए हैं। उन्होंने तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में अपने प्लॉट के बैनामे के लिए फाइल लगाई थी। इसी दौरान दस्तावेज लेखक नीरज चौहान अपने दो-तीन ग्राहकों की रजिस्ट्री कराने के लिए फाइल लेकर पहुंचे।
आरोप है कि नीरज चौहान और उनके मुंशी ने विनोद की फाइल नीचे कर अपने ग्राहकों की फाइलें ऊपर कर दीं। इसी बात को लेकर विनोद और नीरज के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
मारपीट में दोनों को आई चोट
घटना में दस्तावेज लेखक नीरज चौहान की आंख और सिर में चोट आई, जबकि विनोद के कमर और हाथ में चोट लगी। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने कराया मेडिकल, जांच शुरू
घटना के बाद विनोद थाने पहुंचे और तहरीर दी। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।