फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut DM and SSP took cognizance of explosion in factory, gave strict instructions for action

Meerut: फैक्टरी में हुए विस्फोट को लेकर डीएम-एसएसपी ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश

Tue, 27 Feb 2024 06:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Feb 2024 06:58 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के मवाना क्षेत्र में एक फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Meerut DM and SSP took cognizance of explosion in factory, gave strict instructions for action
घटनास्थल पर पहुंचे डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना में इंचौली थाना क्षेत्र के फिटकरी गांव के पास मंगलवार सुबह हुए हादसे के बाद जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवान मौके पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए नियमित उपचार दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत

मवाना थाना क्षेत्र में फिटकरी गांव के नजदीक एक फैक्टरी में हुए हादसे ने दो मजदूरों की जान ले ली। बताया गया कि आज सुबह फैक्टरी का बॉयलर फटने से हादसा हो गया, जिसमें फैक्टरी में काम कर रहे दो कर्मचारी चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना की जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने चाहे लेकिन, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। वहीं, कर्मचारियों की मौत की खबर सुनते ही परिजन मौके पर दौड़े। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed