फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: divorce happened just few hours after marriage, groom refused to take the bride

Meerut: नहीं मिले मनमाफिक उपहार, निकाह के चंद घंटों बाद ही हुआ तलाक, वर पक्ष ने दुल्हन ले जाने से किया इंनकार

Wed, 16 Apr 2025 12:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 16 Apr 2025 12:13 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रोहटा में निकाह के बाद दहेजलोभियों ने दहेज की मांग कर डाली।

विज्ञापन
Meerut: divorce happened just few hours after marriage, groom refused to take the bride
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रोहटा में निकाह के बाद दहेजलोभियों ने दहेज की मांग कर डाली। आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दुल्हन को ले जाने से इनकार कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


गांव रसूलपुर निवासी अखलाक पुत्र बशीर ने बताया कि आरएस फॉर्म में मंगलवार की रात उसकी बेटी की बरात आई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। बरात का स्वागत भी जोरदार तरीके से किया गया।
विज्ञापन

साथ ही सभी बरातियों को खाना भी खिला दिया गया। इसके बाद निकाह की प्रक्रिया शुरू हुई। निकाह के बाद विदाई का कार्यक्रम होता है। जिसमें दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे को अपनी हैसियत के हिसाब से उपहार व दहेज देते हैं।

आरोप है कि आरोपियों ने दहेज में दूल्हे के जीजा के लिए सोने की चेन व बुलेट मोटरसाइकिल व दूल्हे के भाई के लिए सोने की चेन, अंगूठी व बाइक की मांग कर डाली। जबकि दूल्हे ने 30 लाख की रकम वाले कार की डिमांड कर डाली।

यह भी पढ़ें: धरी रह गईं तैयारियां: मंडप-खाना सब तैयार, बरात का था इंतजार, ब्यूटी पार्लर से मौसेरे भाई संग दुल्हन फरार
 

आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दुल्हन को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया। इतना सुनते ही दुल्हन पक्ष के पैर नीचे से जमीन खिसक गई। दुल्हन पक्ष ने आरोपियों से विनती की। लेकिन आरोपी दहेज मांग पर अड़े रहे। अखलाक ने बताया कि 1 अप्रैल को उसने सगाई में करीब 10 लाख खर्च किए थे।

इसके बाद बरात के दिन भी उसके करीब 15 लाख खर्च हो गए हैं। इसके बावजूद भी आरोपी दहेज की मांग कर रहे है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed