फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Division wrestling team announced; 13 wrestlers selected.

Meerut News: मेरठ मंडल कुश्ती टीम घोषित, 13 पहलवानों का चयन

Tue, 07 Jul 2026 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Meerut Division wrestling team announced; 13 wrestlers selected.
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय स्तर पर अंडर-15 कुश्ती ट्रायल के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। ट्रायल के बाद विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 पहलवानों का चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में 44-46 किलोग्राम में तुषार कुमार, 46-48 किलोग्राम में कबीर, 48-50 किलोग्राम में अर्जुन, 50-52 किलोग्राम में अर्पित, 52-54 किलोग्राम में देव शर्मा, 54-57 किलोग्राम में हार्दिक सिंह को चुना गया।
विज्ञापन

इनके अलावा 57-60 किलोग्राम में हर्ष तोमर, 60-63 किलोग्राम में शिवांशु, 63-66 किलोग्राम वर्ग में यशराज सिंह, 66-70 किलोग्राम वर्ग में वर्धन मलिक, 70-75 किलोग्राम में हरि मौर्य, 75-80 किलोग्राम में अभय राठी और 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में दर्शन सिंह का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम मैनेजर के रूप में आशीष कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 10 जुलाई से 13 जुलाई तक चित्रकूट में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed