फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dispute over the phone between metropolitan president of Hindu Jagran Manch and SP City, audio viral

UP: हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष से बोले एसपी सिटी, पुलिस का इस्तेमाल मत करो, ऑडियो वायरल, ये है पूरा मामला

Sat, 20 May 2023 12:30 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 May 2023 12:30 AM IST
सार

Meerut News : एसपी सिटी कहते हैं कि जब आपको पता नहीं है कि क्या बयान दिया है तो पुलिस को मोहरा क्यों बना रहे हैं। पुलिस को इस्तेमाल मत करो। पूरे मामले में एसपी सिटी का कहना था कि पीड़ित परिवार की पूरी मदद की जा रही है।

विज्ञापन
Meerut: Dispute over the phone between metropolitan president of Hindu Jagran Manch and SP City, audio viral
ऑडियो वायरल

विस्तार

मेरठ में ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दूसरे संप्रदाय के युवक द्वारा अपहृत युवती की बरामदगी के बाद पुलिस ने उसके 161 के बयान दर्ज किए। शुक्रवार को युवती को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह और हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन


ऑडियो में ललित गुप्ता एसपी सिटी से फोन कर कहते हैं कि थाने में दूसरे समुदाय के युवक की मां-बाप और वकील मौजूद थे। लड़की के साथ मारपीट की गई। एसपी सिटी पूछते हैं कि आपको पता है कि लड़की ने क्या बयान दिया है। ललित गुप्ता कहते हैं कि लड़की के बयान का तो पता नहीं। एसपी सिटी कहते हैं कि जब आपको पता नहीं है कि क्या बयान दिया है तो पुलिस को मोहरा क्यों बना रहे हैं। पुलिस को इस्तेमाल मत करो। पूरे मामले में एसपी सिटी का कहना था कि पीड़ित परिवार की पूरी मदद की जा रही है। लेकिन जो माहौल खराब करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष ललित गुप्ता का कहना है कि महिलाओं का सम्मान के लिए सब जगह जाएंगे। एसपी सिटी जो चाहे वह करें, हम अपनी आवाज उठाएंगे। इसके बाद रात को हिंदू जागरण मंच के एक अन्य पदाधिकारी की एसपी सिटी से बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। इसके वह एसपी सिटी से कह रहे हैं कि अध्यक्ष से ऐसे बात नहीं करनी चाहिए। एसपी सिटी कहते हैं कि उनको अपनी जिम्मेदारी पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: केशव प्रसाद मौर्य बोले- हार से विपक्ष में खलबली, लोकसभा चुनाव में UP की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी BJP

ये है मामला
ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने एक युवती का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। इस मामले में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने पर जमकर हंगामा किया था। तीन दिन से युवती के परिजन उससे बात कर रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने उसके बयान दर्ज करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: UP: 2000 के नोट पर आरबीआई का बड़ा फैसला, यहां पढ़ें पश्चिमी यूपी के लोगों की प्रतिक्रियाएं

सूरजकुंड पार्क में होती है छेड़छाड़, कार्रवाई करे पुलिस : अंकित
भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी ने शुक्रवार को सीओ सिविल लाइन से शिकायत की कि सूरजकुंड पार्क के पास लड़कियों-महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं होती हैं। आसपास क्षेत्र में असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। जिसके कारण लड़कियों-महिलाओं का पार्क में आना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सीओ से नियमित रूप से वहां पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की। इस दौरान अभिषेक शर्मा, सौरव पंडित, अभिलाष तोमर, तरुण कश्यप, विवेक, वैद्य देवेंद्र, मोनू टोंक, अभिषेक जैन, अमन पंडित, कपिल जैन, हेमंत चावला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed