फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dilapidated School Building Collapses Amid Heavy Rain in Meerut, Major Mishap Averted

Meerut: रोहटा में बारिश से जर्जर स्कूल भवन ढहा, बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग

Thu, 09 Jul 2026 04:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Jul 2026 04:34 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच इंटर कॉलेज रसूलपुर मढ़ी का जर्जर भवन ढह गया। घटना के समय भवन खाली होने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने भवनों की तकनीकी जांच और मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन
Meerut: Dilapidated School Building Collapses Amid Heavy Rain in Meerut, Major Mishap Averted
जर्जर भवन ढहा, मौके पर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच किसान इंटर कॉलेज, रसूलपुर मढ़ी का एक जर्जर भवन भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय भवन खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि विद्यालय के अन्य भवनों की हालत भी जर्जर बताई जा रही है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन

बारिश के बीच भरभराकर गिरा भवन
लगातार हो रही बारिश के कारण कमजोर हो चुका विद्यालय का एक भवन अचानक ढह गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विद्यालय की जर्जर स्थिति पर चिंता जताई। लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा विद्यालय संचालन के दौरान होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेक्ट्रेट पर हंगामा: वकील के बोलते ही भड़के SSP, बंदी वाहन में वकील पर बरसाए थप्पड़, पांच हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

13 साल से मरम्मत नहीं होने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब 13 वर्षों से विद्यालय भवनों की मरम्मत और रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके चलते अधिकांश भवन जर्जर हो चुके हैं और उनमें पढ़ाई कराना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

तकनीकी जांच और नए भवन की मांग
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर विद्यालय भवनों की तकनीकी जांच कराने, जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराने और आवश्यकता पड़ने पर नए भवन का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed