{"_id":"634d0b6bda2f7578ad2359cb","slug":"meerut-dg-general-gurbirpal-singh-s-first-visit-to-meerut-told-ncc-group-important","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: एनसीसी DG जनरल गुरबीरपाल सिंह का पहला दौरा, ग्रुप को बताया अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एनसीसी DG जनरल गुरबीरपाल सिंह का पहला दौरा, ग्रुप को बताया अहम
Mon, 17 Oct 2022 01:40 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:40 PM IST
सार
मेरठ में एनसीसी डीजी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने सोमवार को मेरठ का पहला दौरा किया। उन्होंने कहा कि 12 हजार से अधिक कैडेट्स NCC प्रशिक्षण लेकर एकता और अनुशासन सीख रहे हैं।
विज्ञापन
एनसीसी डीजी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एनसीसी डीजी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने सोमवार को मेरठ का पहला दौरा किया। उन्होंने कहा की मेरठ एनसीसी ग्रुप काफी अहम है, जिसमें 12 हजार से अधिक कैडेट्स प्रशिक्षण लेकर एकता और अनुशासन सीख रहे हैं। यहां छात्रों का एनसीसी में जोश साफ दिखाई देता है। जिससे हमें भी गतिविधियां आयोजित कराने के लिए प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
एनसीसी को बदलते नजरिए से देखते हुए उन्होंने बताया कि अब कैडेट्स ऑनलाइन प्रशिक्षण भी ले रहे हैं। सिमुलेटेड ट्रेनिंग से कैडेट्स को बेहतर गतिविधियों में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने अग्निवीर योजना को एनसीसी कैडेट्स के लिए लाभदायक बताया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत
विज्ञापन
कैंट स्थित एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर में डीजी ने कैडेट्स से परिचय भी प्राप्त किया। एनसीसी को लेकर उनसे कई सुझाव भी मांगे। एनसीसी में भविष्य होने जा रहे बदलाव एवम तकनीकी रूप से मजबूती बल देते हुए डीजी ने कैडेट्स को विस्तार से समझाया। उन्होंने कुछ होनहार कैडेट्स को पुरस्कार भी प्रदान किए।