फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Devotees Gather in Sardhana for the Festival of Our Lady of Graces

Meerut: सरधना में आस्था का संगम, कृपाओं की माता मरियम के चरणों में झुकी श्रद्धा

Sat, 08 Nov 2025 05:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 08 Nov 2025 05:34 PM IST
सार

मेरठ के सरधना स्थित कृपाओं की माता मरियम के महोत्सव में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। यहां चमत्कारी तस्वीर के दर्शन कर लोगों ने मन्नतें मांगीं और देश में शांति, स्वास्थ्य व सद्भाव की दुआ की। महोत्सव में सभी समुदायों की भागीदारी ने एकता का संदेश दिया।

विज्ञापन
Meerut: Devotees Gather in Sardhana for the Festival of Our Lady of Graces
सरधना चर्च में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना में कृपाओं की माता मरियम के महोत्सव ने सरधना में एक बार फिर आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। महोत्सव के पहले दिन देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहाँ पहुंचे।

विज्ञापन


श्रद्धालु माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन करने के लिए कतारों में खड़े दिखाई दिए। सबने अपने-अपने मन की मन्नतें मांगीं और परिवार, समाज व देश के कल्याण की कामना की। राजकीय बसिलिका का दर्जा प्राप्त सरधना का यह ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च सदियों से आस्था का केंद्र रहा है। शनिवार तक करीब चालीस हजार से अधिक श्रद्धालु यहाँ पहुंच चुके थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: स्कूटी सवार पर 20 लाख 74 हजार का चालान! कॉपी वायरल हुआ तो घटाकर कर दिया 4 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष बात यह रही कि यहां धर्म, समुदाय और जाति की कोई सीमा दिखाई नहीं दी। हिन्दू, मुसलमान, सिख और ईसाई सभी श्रद्धालु एक साथ श्रद्धा और सेवा में शामिल रहे—जो सरधना की परंपरा का सबसे सुंदर पहलू है।

सुबह फादर ने पवित्र मिस्सा बलिदान की प्रार्थना कराई और माता मरियम के जीवन से विनम्रता, धैर्य और त्याग की प्रेरणा लेने पर बल दिया। शाम के सत्र में फादर ने कहा कि जीवन की छोटी उलझनों में फंस जाने के बजाय ईश्वर को सर्वोच्च स्थान देना ही सच्चे सुख की ओर ले जाता है।

रात आठ बजे की प्रार्थना सभा में माता मरियम के स्वर्गारोहण का महत्व बताया गया-एक मां के रूप में उनका प्रेम और सुरक्षा आज भी श्रद्धालुओं को संबल देती है। पूरे दिन चर्च परिसर में भजन, माला विनती, मिस्सा बलिदान और परम प्रसाद का आयोजन किया गया।

फादर वलेरियन पिंटो ने बताया कि मुख्य महोत्सव रविवार को होगा, जिसमें झांसी धर्मप्रांत के अध्यक्ष विल्फ्रेड मोरस विशेष प्रार्थना कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed