फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: devar raped sister in law, threatened woman

देवर ने तमंचे की नोक पर लूटी भाभी की आबरू, धमकी देकर फरार

Tue, 27 Mar 2018 11:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 27 Mar 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Meerut: devar raped sister in law, threatened woman
फाइल फोटो

यूपी में रेप के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब यहां देवर ने तमंचे की नोक पर भाभी की आबरू लूटी और फिर धमकी देकर फरार हो गया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। यहां छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात तमंचे के बल पर देवर ने भाभी से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने थाने पर देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को महिला का पति किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। घर पर महिला अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर महिला का देवर रात 11 बजे के लगभग उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे तमंचे से भयभीत कर दिया और उसके साथ जबरन रेप किया। हवस मिटाने के बाद देवर महिला को जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : देवर और ससुर ने आठ साल तक लूटी विवाहिता की आबरू, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

पति को सुनाई आपबीती

Meerut: devar raped sister in law, threatened woman
फाइल फोटो

वहीं शुक्रवार को पति के घर पहुंचने पर महिला ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। महिला ने छपरौली थाने पहुंचकर अपने ही देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी देवर फरार बताया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं आया। उसे शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed