फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut demand on the silver screen

रुपहले पर्दे पर मेरठ की डिमांड 

Mon, 01 Aug 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 01 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Meerut demand on the silver screen
फिल्म जाॅली एलएलबी का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
सिनेमा के रुपहले पर्दे पर मेरठ के नाम की चर्चा बढ़ रही है। गीतकार भारतभूषण के गीत लेखन से शुरू हुआ मेरठ का बॉलीवुड सफर अब सफलता के शीर्ष पर पहुंच रहा है। गीतकारी के बाद मंदाकिनी, नसुरूद्दीन शाह जैसे चर्चित चेहरों के  अभिनय ने बॉलीवुड में मेरठ का कद बढ़ाया। बोनी कपूर और विशाल भारद्वाज जैसे निर्देशक और कैलाश खेर सरीखे गायकों ने मेरठ की उपस्थिति को और मजबूत किया। 
विज्ञापन

मेरठ में फिल्मों की शूटिंग भी बढ़ी है। साथ ही मेरठ का नाम अब अधिकांश फिल्मों में आने लगा है। क्राइम नगरी के रूप में ही नहंी बल्कि खेल, प्रतिभाओं की दिशा में भी मेरठ क ा नाम अब बॉलीवुड फिल्मों में खूब चर्चा में है। सिल्वर स्क्रीन पर बढ़ती मेरठ की इस धमक सेे शहर को क्राइम सिटी से हटकर एक नई पहचान मिल रही है। हालिया आई फिल्म मदारी, सुल्तान में मेरठ के नाम का जिक्र इसका ताजा उदाहरण है।
विज्ञापन


फिल्में और मेरठ का नाम 
मेरठ
के आपराधिक पृष्ठभूमि पर जीशान कादरी द्वारा बनाई गई फिल्म मेरठिया गैंगस्टर की शूटिंग, अभिनेता मेरठ के थे। वकालत पर बनी अरशद वारसी अभिनीत फिल्म जॉली एलएलबी, सलमान खान की कुश्ती पर आई हालिया फिल्म सुल्तान, इरफान खान की सिस्टम की हकीकत को कचोटती फिल्म मदारी, रणदीप हुड्डा की खून की खरीद-फरोख्त पर बनी फिल्म लाल रंग, सचिन गुप्ता की फिल्म थोड़ा लुत्फ थोड़ा इश्क, जिमी शेरगिल और सेफ अली खान की उप्र की राजनीति पर आधारित फिल्म बुलेट राजा, अजय देवगन स्टारर फिल्म आेंमकारा, गंगाजल और भैंस के साथ हुए बलात्कार पर बनी फिल्म मिस टनकपुर हाजिर हों आदि फिल्मों में मेरठ की उपस्थिति दर्ज होती है। कहीं यहां के दृश्य, नौचंदी मेला, विवि तो कहीं मेरठ की वकालत का जिक्र फिल्मों में हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं आगामी प्रोजेक्ट
जिला
गाजियाबाद फिल्म के डायरेक्टर आनंद कुमार अभिषेक बच्चन द्वारा अभिनीत फिल्म मेरठ जंक्शन का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म पर तैयारी चल रही है। इसी तरह तिंग्मांशु धूलिया भी मेरठ सरधना की बेगम समरू की कहानी पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। फिल्म में इरफान खान होंगे। बेगम समरु के किरदार के लिए हीरोइन के चेहरे की तलाश जारी है, उम्मीद है कि हुमा कुरैशी इस भूमिका को निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed