फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Death threat to Sanjay Dewan, owner of Dewan Public School International, know what is the matter

Meerut: दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल के मालिक संजय दीवान को जान से मारने की धमकी, जानें क्या है मामला

Thu, 24 Apr 2025 09:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 24 Apr 2025 09:08 PM IST
सार

संजय दीवान का स्कूल के बराबर में स्थित जमीन को लेकर राजीव तालान से कोर्ट में वाद चल रहा है। संजय ने राजीव पर ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Meerut: Death threat to Sanjay Dewan, owner of Dewan Public School International, know what is the matter
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल के मालिक संजय दीवान को जान से मारने की धमकी दी गई है। संजय ने राजीव तालान पर आरोप लगाया है, जिनके साथ कोर्ट में केस चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल के मालिक संजय दीवान का उनके पड़ोस में स्थित जमीन के मालिक से राजीव तालान निवासी सिविल लाइन से काफी समय से स्कूल की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। एक सप्ताह पूर्व आई आंधी में स्कूल के पास की दीवार गिर गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि राजीव तालान कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और संजय दीवान के साथ गालीगलौज की। संजय दीवान को जान से मारने की धमकी देते हुए स्कूल पर ताला लगाने की बात कही। घटना का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन

संजय दीवान ने आरोप लगाया कि स्कूल के गेट नंबर दो पर राजीव तालान ने अवैध कब्जा कर रखा है। मामला कोर्ट में चल रहा है। संजय दीवान ने जान पर खतरे की आंशका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed