फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Death due to Corona, column left due to death in certificate left blank

मेरठ : कोरोना से हुई मौत, प्रमाण पत्र में मृत्यु के कारण वाला कॉलम छोड़ा खाली

Sun, 30 May 2021 12:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 May 2021 12:16 AM IST
सार

मेरठ में एक मरीज की संक्रमण से मौत के बाद मृत्यु सूचना में कोविड और निमोनिया दर्शाया गया, मगर जब उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर दिया गया तो मृत्यु के कारण का कॉलम खाली था।

विज्ञापन
Meerut: Death due to Corona, column left due to death in certificate left blank
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना संक्रमण से शिक्षकों और कर्मियों की मौत को मेडिकल प्रशासन छिपाने में लगा हुआ है। मेडिकल में हुई मौत के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र तो जारी किए जा रहे हैं, मगर मौत के कारण का कॉलम खाली छोड़ा जा रहा है। इसके चलते परिवार के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान काफी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। इनमें कई शिक्षकों और कर्मचारियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


हाल ही में गुरुकुल डौरली कॉलेज में कार्यरत टिमकिया नेक गांव निवासी प्रमोद कुमार की भी ड्यूटी के बाद संक्रमण से मेडिकल में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मेडिकल के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत्यु सूचना में कोविड और निमोनिया दर्शाया गया, मगर जब उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर दिया गया तो मृत्यु के कारण का कॉलम खाली था। एलआईसी से मिलने वाले अनुदान के लिए मृत्यु का कारण जरूरी है। इसका उल्लेख न करने से परिजनों के सामने दिक्कतें आ रही हैं।

 
मृत्यु का कारण डेथ समरी में लिखा जाता है। जिन लोगों को डेथ समरी चाहिए, उनको वह भी दी जा रही है। डेथ सर्टिफिकेट का परफॉर्मा ऑनलाइन है, उसमें जो कॉलम है, वह भरे जाते हैं। उसमें कॉज ऑफ़ डेथ का कॉलम नहीं है। - डॉ ज्ञानेंद्र कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed