{"_id":"62fcc1b7cdda7615994a7802","slug":"meerut-deadly-attack-on-rss-system-chief-in-lalkurti-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: लालकुर्ती में आरएसएस व्यवस्था प्रमुख पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लालकुर्ती में आरएसएस व्यवस्था प्रमुख पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 17 Aug 2022 03:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 17 Aug 2022 03:54 PM IST
सार
मेरठ में लालकुर्ती में आरएसएस व्यवस्था प्रमुख पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित ने लालकुर्ती थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
आरएसएस व्यवस्था प्रमुख सौरभ अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में लालकुर्ती में आरएसएस व्यवस्था प्रमुख पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित ने लालकुर्ती थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लाल कुर्ती थाना क्षेत्र के घोसी मोहल्ला निवासी सौरभ अग्रवाल आरएसएस से है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात घर के पास स्थित एक दुकान से सामान लेने गए थे। इस दौरान वहां दो मुस्लिम युवक सिगरेट पी रहे थे। उन्होंने सिगरेट पीने का विरोध किया तो कहा सुनी हो गई। तब आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मां के सामने बेटे ने उजाड़ा परिवार: पिता व दो बहनों की हत्या कर यमुना में नहाया था आरोपी, बोला-नहीं कोई पछतावा
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब वह सामान लेकर घर की ओर जा रहे थे। तभी दोनों युवकों ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार पर जैसे ही लोग घरों से निकले तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए थे। मारपीट की सूचना पर कार्यकर्ता एकत्र हुए और हंगामा कर दिया। पीड़ित ने लालकुर्ती थाने में तहरीर दे दी है।
लाल कुर्ती थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आए।