फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: dead body of Nasreen was taken out from the grave, murder will open after postmortem

Meerut: पुलिस की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया नसरीन का शव, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा हत्या का राज

Sun, 04 Dec 2022 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Dec 2022 02:04 PM IST
सार

मेरठ के भूमिया पुल निवासी नसरीन का शव पुलिस की मौजूदगी में कब्र की खोदाई कर निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
Meerut: dead body of Nasreen was taken out from the grave, murder will open after postmortem
नसरीन का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भूमिया पुल पर खत्ता रोड स्थित कब्रिस्तान से रविवार को मृतक नसरीन का शव कब्र से निकाला गया। प्रशासन की देख-रेख में कब्र से शव निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की हत्या का राज खुलेगा।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक शफीकुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन शुक्रवार को परिजनों के साथ एसएसपी आफिस पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 11 साल पहले बेटी नसरीन का निकाह हुमायूं नगर निवासी आमिर से किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गंगानगर में 10 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही बेटी के पति ने दहेज की मांग शुरू कर दी। उसके किसी विदेशी महिला से अवैध संबंध भी बने हुए थे। वह उससे शादी करना चाह रहा था। जब नसरीन ने विरोध किया तो 29 नवंबर को उसकी हत्या कर दी गई। बुजुर्ग पिता ने डीएम व एसएसपी से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।

डीएम दीपक मीणा ने लिसाड़ी गेट पुलिस को आदेश जारी किए थे कि रविवार को महिला का शव कब्र से निकाला जाए। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाए।

लिसाड़ी गेट क्राइम इंस्पेक्टर भंवर पाल सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर रविवार को नसरीन के शव को कब्र से निकाला गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed