फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dead Body of Elderly Man Found in Bushes Near Dewan College, Meerut

Meerut: दीवान कॉलेज के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात वृद्ध का शव, हत्या या ठंड से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 10 Dec 2025 01:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 10 Dec 2025 01:54 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित दीवान कॉलेज के पास झाड़ियों में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला। कपड़े बिखरे होने और आग जलने के निशान पर पुलिस जांच कर रही है। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Meerut: Dead Body of Elderly Man Found in Bushes Near Dewan College, Meerut
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित दीवान कॉलेज के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों में लगभग 60 वर्षीय एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। एक सिक्योरिटी गार्ड ने सबसे पहले शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सुबह सिक्योरिटी गार्ड ने देखा शव
दीवान कॉलेज की एक बिल्डिंग पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड सुबह परिसर की निगरानी कर रहा था। तभी उसकी नजर नीचे घनी झाड़ियों की ओर गई, जहां एक व्यक्ति का शव पड़ा था। उसने पास में खेतों में काम कर रहे लोगों को जानकारी दी और फिर 112 नंबर पर कॉल किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: बैग में शव नहीं समाया तो काटकर ड्रम में भरा सीमेंट, कोर्ट में 4 घंटे चली विवेचक की गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े बिखरे, आग जलने के निशान मिले
पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है। झाड़ियों में उसके कपड़े बिखरे मिले। आसपास आग जलाने के निशान भी मिले हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक कूड़ा बीनने का काम करता था और जहां जगह मिलती, वहीं सो जाता था। शरीर पर किसी चोट का निशान नहीं मिला। आशंका है कि वह मंगलवार रात झाड़ियों में सोया था और भीषण ठंड की वजह से उसकी मौत हो गई।

स्थानीयों ने हत्या की आशंका जताई
हालांकि कुछ लोगों ने शक जताया कि झाड़ियों की घनत्व, सुनसान रास्ता, जंगली जानवरों और जहरीले जीवों का खतरा होने के कारण यह जगह संदिग्ध है। भीड़ का कहना था कि शव जहां मिला, वह परतापुर बाईपास और कुंडा गांव से काफी दूर है। इसलिए हत्या कर शव यहां फेंके जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

शिनाख्त जारी, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को
परतापुर इंस्पेक्टर सतवीर सिंह अत्री ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed