{"_id":"65228839d2c1ec259c0227e5","slug":"meerut-dead-body-of-a-young-man-was-found-lying-in-the-well-of-continental-company-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मोदी कॉन्टिनेंटल कंपनी के कुएं मे युवक का शव पड़ा मिला, कड़ी मशक्कत कर क्रेन से निकाला, नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मोदी कॉन्टिनेंटल कंपनी के कुएं मे युवक का शव पड़ा मिला, कड़ी मशक्कत कर क्रेन से निकाला, नहीं हुई पहचान
Sun, 08 Oct 2023 04:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 08 Oct 2023 04:15 PM IST
सार
मेरठ के पल्लवपुरण थानाक्षेत्र में युवक का शव कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क्रेन से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
कुएं में मिला शव
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मोदीपुरम स्थित मोदी कॉन्टिनेंटल रबर फैक्ट्री के बने कुए के अंदर रविवार दोपहर को एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फेल गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पल्लवपुरम थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पल्लवपुरम चौकी इंचार्ज सूरज पाल और कांस्टेबल घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने जेसीबी को मंगवाकर जेसीबी के माध्यम से कुछ लोगों को कुए के अंदर उतरवाया और किसी तरह शव को बाहर निकलवाया पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करने के लिए कहा लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाया।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस ने मृतक युवक के शव को मोर्चरी के लिए भिजवा दिया है मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पल्लवपुरम पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुट गई है।
विज्ञापन