फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dead body of a young man found floating in a pond in Kharkhoda

मेरठ: खरखौदा में तालाब में तैरता मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 09 Aug 2021 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Aug 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Dead body of a young man found floating in a pond in Kharkhoda
जेसीबी की मदद से निकलवाया गया शव - फोटो : Amar Ujala Meerut

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक शव तालाब में तैरता हुआ दिखने की सूचना पर सनसनी फैल गई। बताया गया कि कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे तालाब में एक युवक का शव तैरता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक ग्रामीण ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे तालाब में एक शव के तैरते होने की सूचना दी, जिस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान खरखौदा निवासी एक युवक के रूप में हुई है। शव एक या दो दिन पुराना लग रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का अंदेशा है, हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं युवक की मौत की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed