{"_id":"62ca6956de8732250641bd82","slug":"meerut-dead-body-of-a-girl-was-found-outside-the-village-in-sardhana-police-engaged-in-identification","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना में गांव के बाहर युवती का शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना में गांव के बाहर युवती का शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस
Sun, 10 Jul 2022 11:23 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:23 AM IST
सार
मेरठ के सरधना में एक गांव के बाहर युवती का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को सरधना थानाक्षेत्र में गांव के बाहर युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार सरधना में छोटी मंढियाई गांव के बाहर युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आज सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने युवती का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार युवती की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। वहीं शव के पास ही एक हेलमेट भी पड़ा मिला है। हालांकि आसपास कोई वाहन नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।