{"_id":"6a05f9862ec55e88a90a9916","slug":"meerut-dead-body-of-a-fourth-class-student-found-hanging-from-the-ceiling-in-shastri-nagar-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शास्त्रीनगर में छत पर फंदे से लटका मिला चौथी कक्षा के छात्र का शव, मां बेहोश, पिता हुए बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शास्त्रीनगर में छत पर फंदे से लटका मिला चौथी कक्षा के छात्र का शव, मां बेहोश, पिता हुए बेसुध
Thu, 14 May 2026 10:07 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 14 May 2026 10:07 PM IST
सार
नौचंदी थानाक्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर में एक परिवार किराए पर रहता है। परिवार में पति-पत्नी और दो बेटे थे। 13 साल के छोटे बेटे का शव छत पर लगे कुंदे में लटका मिला। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस तहरीर मिलने पर मामले की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
शास्त्रीनगर में चौथी कक्षा के 13 वर्षीय छात्र का शव मकान की छत पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार का रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि एक महिला अपने पति व दो बेटों के साथ चार महीने से नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में नीरज बंसल के मकान की पहली मंजिल पर किराये पर रह रही है। बड़ा बेटा 15 वर्षीय व छोटा बेटा 13 वर्षीय था। पति चाय की दुकान चलाते हैं, वहीं महिला एक शोरूम पर काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को दंपती अपने काम पर गया हुआ था। छात्र अपने बड़े भाई के साथ घर पर मौजूद था। शाम के समय दोनों भाई घर में खेल रहे थे। खेलते हुए छात्र छत पर पहुंच गया। बुधवार शाम लगभग सात बजे पड़ोसियों ने छात्र का शव छत पर कुंदे पर कपड़े की रस्सी से लटका देखा। मंजर को देखकर पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। पड़ोसियों ने तुरंत परिवार के लोगों को सूचना दी। परिजन भागकर छत पर पहुंचे और किशोर को नीचे उतारा। बेटे के शव को देखकर मां बेहोश हो गई। वहीं पिता बेसुध हो गए। पड़ोसियों ने किसी तरह महिला को संभाला।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। एसपी सिटी का कहना है कि फिलहाल मामले को लेकर तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
कपसाड़ कांड: मेडिकल के लिए जेल से जिला अस्पताल लाया गया आरोपी, हड्डियां बताएंगी बालिग है या नाबालिग
ये भी देखें...
कपसाड़ कांड: मेडिकल के लिए जेल से जिला अस्पताल लाया गया आरोपी, हड्डियां बताएंगी बालिग है या नाबालिग