{"_id":"69a800902c617972290881db","slug":"meerut-dead-bodies-of-a-young-man-and-a-12-year-old-girl-found-in-ganganahar-of-sardhana-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना गंगनहर में मिला युवक और 12 साल की लड़की का शव, ग्रामीणों में दहशत, जांच में ये आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना गंगनहर में मिला युवक और 12 साल की लड़की का शव, ग्रामीणों में दहशत, जांच में ये आया सामने
Wed, 04 Mar 2026 03:21 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 04 Mar 2026 03:21 PM IST
सार
गंगनहर में लोगों ने दो शव उतराते देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर शवों को निकलवाया और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि एक शव सरधना के ही अजीम असांरी नाम के युवक का है, जो लापता था। वहीं लड़की के शव की पहचान होना बाकी है।
विज्ञापन
अजीम की फाइल फोटो और शवों को निकालते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के सरधना क्षेत्र स्थित गंगनहर में दो शव बरामद होने से स्थानीय लोगों में भय और सनसनी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को ग्रामीणों की मदद से नहर से निकालवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना ने क्षेत्र में चर्चाओं को जन्म दिया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
गंगनहर में बुधवार को दो शव उतराते हुए दिखाई दिए। ग्रामीणों ने यह देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार, बरामद हुए एक शव की पहचान अज़ीम अंसारी के रूप में हुई है। अज़ीम अंसारी चार दिन पूर्व गंगनहर में कूद गया था, जिसके बाद से उसकी तलाश लगातार जारी थी। उसके शव का मिलना परिजनों के लिए एक दुखद क्षण है। वहीं, नहर से एक 12 वर्षीय बच्ची का शव भी बरामद हुआ है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस बच्ची की पहचान सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

मौके पर एकत्र हुए ग्रामीण, तरह-तरह की चर्चाएं
सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और चिंताएं थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
ये भी देखें...
Bijnor: शौच के लिए गए बुजुर्ग का पैर फिसला, तालाब में डूबकर मौत, शादीपुर में होली की खुशियां मातम में बदलीं