फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Daughter went to Rishikesh for rafting on weekends, ring stolen, Sunil Wadhwa reached police station with wife at midnight

Meerut: वीकेंड पर राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश गई थी बेटी, अंगूठी चोरी, पुलिस ने दर्ज नहीं की भाजपा नेता की एफआईआर

Tue, 24 May 2022 01:03 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 May 2022 01:03 PM IST
सार

मेरठ में भाजपा नेता की बेटी की एक लाख की अंगूठी चोरी हो गई। बताया गया कि बेटी  वीकेंड पर राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश गई थी। वहीं भाजपा नेता सुनील वाधवा पत्नी के साथ आधी रात को ही थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। 

विज्ञापन
Meerut: Daughter went to Rishikesh for rafting on weekends, ring stolen, Sunil Wadhwa reached police station with wife at midnight
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में भाजपा नेता और कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा की बेटी की एक लाख रुपये कीमत की पुखराज की अंगूठी ऋषिकेश में मुनि की रेती से चोरी हो गई। रविवार रात वापस लौटते वक्त जब उन्होंने अपनी बैग चेक किया तो अंगूठी गायब थी। लालकुर्ती पुलिस ने मामला ऋषिकेश का बताते हुए वहीं एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी। 

विज्ञापन


लालकुर्ती के रहने वाले भाजपा नेता सुनील वाधवा कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी बीना वाधवा भी कैंट बोर्ड की पार्षद और उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। कुछ महीने पहले ही दोनों ने भाजपा ज्वाइन की थी। शनिवार को इनकी बेटी ऋषिकेश घूमने गई थी। रास्ते में अंगूठी गायब होने का पता चला तो बेटी ने फोन पर पिता को सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut:  हाजी याकूब और बेटे फिरोज की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, पत्नी शमजिदा को मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार आधी रात सुनील वाधवा पत्नी बीना के साथ लालकुर्ती थाने पहुंचे। पुलिस ने ड्राइवर को वहीं बुला लिया और उसकी तलाशी ली गई। अंगूठी नहीं मिली तो वाधवा दंपती ने एफआईआर दर्ज कर ड्राइवर की सीडीआर निकलवाने की मांग रखी।


उधर इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह का कहना है कि इस मामले में भाजपा नेता ने मौखिक शिकायत की है। ड्राइवर की तलाशी ले ली गई थी, अंगूठी उसके पास से नहीं मिली। यह मामला ऋषिकेश मुनि की रेती का मामला है, पीड़ित को वहीं एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। 


इन्होंने कहा
बेटी की अंगूठी चोरी की तहरीर लालकुर्ती थाने में दी गई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। ड्राइवर पर हमें शक है। -सुनील वाधवा,पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed