{"_id":"698af5d5b2accb255b0e9596","slug":"meerut-daughter-s-engagement-broken-even-goods-worth-seven-lakhs-not-returned-mother-sets-herself-on-fire-2026-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बेटी की सगाई टूटी, सात लाख का सामान भी वापस नहीं आया, हताश मां ने कैरोसिन डालकर खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बेटी की सगाई टूटी, सात लाख का सामान भी वापस नहीं आया, हताश मां ने कैरोसिन डालकर खुद को लगाई आग
Tue, 10 Feb 2026 02:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:39 PM IST
सार
रांगड़ों की चौपाल निवासी शहनाज ने अपनी बेटी का रिश्ता सहारनपुर में तय किया था। किसी वजह से रिश्ता टूट गया। आरोप है कि लड़के वालों ने सगाई में दिया सामान वापस नहीं दिया। इससे परेशान होकर शहनाज ने खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना कोतवाली क्षेत्र के रांगड़ों की चौपाल में बेटी का रिश्ता टूटने और सगाई का सामान वापस नहीं आने पर शहनाज (40) ने खुद पर कैरोसिन डालकर आग लगा ली। वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे नाजुक हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। शहनाज करीब 70 प्रतिशत झुलसी है।
विज्ञापन
शहनाज के पति मेराज ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता सहारनपुर में किया था। उसकी सगाई में सात लाख रुपये के जेवरात और सामान दिया था। कुछ समय बाद बेटी का रिश्ता वहां से टूट गया। उन लोगों से उनकी पत्नी शहनाज बार-बार सामान मांग रही थी लेकिन उन लोगों ने सामान देने से मना करा दिया। वह इस बात से मानसिक रूप से टूट गई थी और तनाव में रह रही थी।
विज्ञापन
सोमवार को इस बात से हताश होकर उसने अपने ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगा ली। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि इस संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर अभी नहीं दी है।
विज्ञापन