{"_id":"6aba5d3a826006467f0ceab4","slug":"meerut-daughter-dies-while-on-her-way-to-attend-mother-s-burial-bike-collides-with-cattle-on-the-road-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मां के दफीने में शामिल होने जा रही बेटी की मौत, रास्ते में आए गोवंश से टकराई बाइक; भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मां के दफीने में शामिल होने जा रही बेटी की मौत, रास्ते में आए गोवंश से टकराई बाइक; भतीजा घायल
Mon, 28 Sep 2026 05:57 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:57 PM IST
सार
सरधना के पौहल्ली गांव निवासी अफशा अपनी मां की मौत की खबर मिलने पर मायके जा रही थीं। मछरी गांव के सामने सड़क पर अचानक आए गोवंश से बाइक टकरा गई। बाइक चला रहा भतीजा भी घायल हो गया।
विज्ञापन
अफशा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मां की मौत की सूचना मिलने पर मढ़ियाई गांव जा रही पौहल्ली निवासी अफशा (44) की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। दौराला-सरधना मार्ग पर मछरी गांव के सामने अचानक सड़क पर आए निराश्रित पशु से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में अफसा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक चला रहे उनके भतीजे मईनूद्दीन को मामूली चोट आई। अस्पताल में उपचार के दौरान अफसा ने दम तोड़ दिया। सोमवार को गमगीन माहौल में उनके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
सरधना स्थित पौहल्ली गांव निवासी अफशा पत्नी शकील रविवार को मवाना थाना क्षेत्र के बिसौला गांव में रिश्तेदारी में आयोजित बच्चे के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम में पहुंचने के कुछ देर बाद उन्हें मढ़ियाई गांव में लंबे समय से बीमार चल रही अपनी मां की मौत की सूचना मिली। मां की मौत की खबर सुनते ही वह अपने भतीजे मयनूद्दीन के साथ बाइक से मढ़ियाई गांव के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था। जैसे ही वे दौराला थाना क्षेत्र में दौराला-सरधना मार्ग पर मछरी गांव के सामने पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर निराश्रित पशु आ गया। बाइक चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बाइक पशु से टकरा गई। टक्कर लगने से अफशा सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि मईनूद्दीन को मामूली चोट लगी।
हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल अफशा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मां की मौत के बाद बेटी की हादसे में जान जाने की खबर से परिवार में मातम छा गया। सोमवार को गमगीन माहौल में अफशा के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
24 घंटे में मां-बेटी का दफीना
मां की मौत की खबर सुनकर आखिरी बार उनका चेहरा देखने आ रही अफशा खुद दुनिया से चली गई। मां को अंतिम बार देख पाने से पहले बेटी की मौत ने परिजनों को झकझोर दिया। 24 घंटे के भीतर मां-बेटी के दफीने से परिवार में मातम पसरा रहा और हर किसी की आंखें नम थीं।
ये भी देखें...
मेरठ: पुराने वाहन उठाने के विरोध में भाकियू का आरटीओ कार्यालय घेराव, एआरटीओ को धरने के बीच बैठाया
मां की मौत की खबर सुनकर आखिरी बार उनका चेहरा देखने आ रही अफशा खुद दुनिया से चली गई। मां को अंतिम बार देख पाने से पहले बेटी की मौत ने परिजनों को झकझोर दिया। 24 घंटे के भीतर मां-बेटी के दफीने से परिवार में मातम पसरा रहा और हर किसी की आंखें नम थीं।
ये भी देखें...
मेरठ: पुराने वाहन उठाने के विरोध में भाकियू का आरटीओ कार्यालय घेराव, एआरटीओ को धरने के बीच बैठाया