{"_id":"66facb1acf5e62843400beb8","slug":"meerut-cyber-fraud-of-rs-1-73-crore-swindlers-were-sitting-in-maharashtra-west-bengal-and-telangana-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 1.73 करोड़ की साइबर ठगी... महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल और तेलंगाना में बैठे थे ठग, जानें कैसे पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 1.73 करोड़ की साइबर ठगी... महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल और तेलंगाना में बैठे थे ठग, जानें कैसे पकड़े गए
Mon, 30 Sep 2024 09:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 30 Sep 2024 09:31 PM IST
सार
रिटायर्ड बैंक कर्मी और उनकी पत्नी को पांच दिन डिजिटल अरेस्ट कर 1.73 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : FREEPIK
विस्तार
पांडव नगर निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी और उनकी पत्नी को पांच दिन डिजिटल अरेस्ट कर 1.73 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन राज्यों में बैठकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। साइबर ठगी के इस बड़े मामले का पुलिस ने महज आठ दिन में खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
बैंक से रिटायर्ड सूरज प्रकाश के पास 17 सितंबर को एक कॉल आई थी। कॉलर ने खुद को टेलीकॉम विभाग से बताते हुए कहा कि आपके सभी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद किए जा रहे हैं। आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर कैनरा बैंक में एक खाता खोला गया है। जिसमें 6.80 करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग के आए हैं। इसके बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए उनके खिलाफ महाराष्ट्र में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी दी। उन्हें जेल भेजने की धमकी देकर डराया। सूरज प्रकाश और उनकी पत्नी सरोजबाला को घर से बाहर जाने और किसी से मिलने से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन दोनों को घर में डिजिटल अरेस्ट रखा। 18 सितंबर को उनके खाते से एक बैंक खाते में एक बार 3.80 लाख और दूसरी बार 5 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। 20 सितंबर को एक बैंक खाते में 90 लाख रुपये, 21 सितंबर को एक बैंक खाते में 45 लाख रुपये और दूसरे बैंक खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की तीन टीमों को महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना रवाना किया गया था। तेलंगाना के नामिजला राजकुमार को पुलिस ने नोटिस तामील कराया था। वह मेरठ आया तो पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा निलेश बालकृष्ण और नावेद एजाज सैयद को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। सोम्यासिस पाईन की पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारी हुई।
आरोपियों का प्रोफाइल
- निलेश बालकृष्ण (32) पुत्र बालकृष्ण साल्वी निवासी वीटीसी शीर, जिला रत्नागिरि थाना नौपाडा जनपद महाराष्ट्र।
- नावेद एजाज सैयद (25) पुत्र एजाज सैयद निवासी तानाजी नगर, उल्हासनगर ठाणे, महाराष्ट्र।
- नामिजला राजकुमार (40) पुत्र नामिजला कोमरैया निवासी कोमाटी पल्ली, तहसील हसनपार्था, थाना केयूसी, जिला वारंगल, तेलंगाना।
- सोम्यासिस पाईन (32) पुत्र स्वपन कुमार पाईन निवासी चिदमन मुजी लेन, विडन स्ट्रीट, कोलकाता पश्चिम बंगाल।
- निलेश बालकृष्ण (32) पुत्र बालकृष्ण साल्वी निवासी वीटीसी शीर, जिला रत्नागिरि थाना नौपाडा जनपद महाराष्ट्र।
- नावेद एजाज सैयद (25) पुत्र एजाज सैयद निवासी तानाजी नगर, उल्हासनगर ठाणे, महाराष्ट्र।
- नामिजला राजकुमार (40) पुत्र नामिजला कोमरैया निवासी कोमाटी पल्ली, तहसील हसनपार्था, थाना केयूसी, जिला वारंगल, तेलंगाना।
- सोम्यासिस पाईन (32) पुत्र स्वपन कुमार पाईन निवासी चिदमन मुजी लेन, विडन स्ट्रीट, कोलकाता पश्चिम बंगाल।