फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Curfew extended till May 10, grocery and fruit shops will open three hours from today

मेरठ : 10 मई की सुबह सात बजे तक बढ़ी कर्फ्यू की अवधि, आज से तीन घंटे खुलेंगी किराना फल व सब्जी की दुकानें

Thu, 06 May 2021 01:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 May 2021 01:37 AM IST
सार

  • आज से तीन घंटे तक खुलेंगी किराना-फल-सब्जी की दुकानें  
  • 10 मई की सुबह सात बजे तक कर्फ्यू के लिए डीएम ने जारी किए निर्देश 

विज्ञापन
Meerut: Curfew extended till May 10, grocery and fruit shops will open three hours from today
meerut - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में 10 मई की सुबह सात बजे तक कर्फ्यू की अवधि बढ़ाए जाने के दौरान डीएम ने तीन घंटे तक किराना-सब्जी-फल और दूध की दुकानें खोले जाने की छूट दी है। दूध की दुकानें सुबह और शाम को तीन-तीन घंटे खुलेंगी। बाकी दुकानें बंद रहेंगी।

विज्ञापन

 
डीएम के. बालाजी ने कर्फ्यू में छूट देते हुए कहा है कि रोजाना सुबह आठ बजे से 11 बजे तक तीन घंटे किराना-फल और सब्जियों की दुकानें खोली जाएंगी। दूध की दुकानें सुबह सात बजे से 10 बजे तक और फिर शाम को पांच बजे से आठ बजे तक खुलेंगी। इन दुकानों के अलावा किसी दुकान को खोले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


दवाई की दुकानें पहले की तरह खुली रहेंगी, उन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। डीएम ने बाकी अवधि में कर्फ्यू का कड़ाईसे पालन करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि संक्रमण जिस तरह तेजी से फैल रहा है, उसको देखते हुए सभी लोग गाइड लाइन का पालन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अधिकारियों की समिति का गठन 
सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए डीएम ने छह गैस प्लांट से सप्लाई के लिए 12 अधिकारियों की समिति का गठन किया है। एक एजेंसी पर दो अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने प्लांट पर पूरी व्यवस्था देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed