फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: crook ten thousand prize money was running barber shop for three months, police arrested

Meerut: तीन महीने से नाई की दुकान कर रहा था 10 हजार का इनामी,पुलिस ने कंकरखेड़ा से दबोचा बदमाश

Mon, 16 Jan 2023 01:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Jan 2023 01:27 PM IST
सार

बागपत से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को मेरठ पुलिस ने कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जिटौली गांव से गिरफ्तार किया है। वह पिछले तीन माह से नाई की दुकान चला रहा था।

विज्ञापन
Meerut: crook ten thousand prize money was running barber shop for three months, police arrested
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ पुलिस ने कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जिटौली गांव में पिछले तीन महीने से रह रहे गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 10 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। बदमाश ने जिटौली में नाई की दुकान कर रखी थी। पुलिस ने बताया कि बदमाश बागपत के बिनौली थाने से गैंगस्टर एक्ट का आरोपी था। सोमवार सुबह बागपत व थाना पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दुकान से धर दबोचा। जिसके बाद बागपत पुलिस आरोपी को अपने साथ बागपत ले गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जिटोली गांव में पिछले तीन महीने से बागपत से गैंगस्टर एक्ट का आरोपी रह रहा था। बदमाश ने गांव में नाई की दुकान कर रखी थी। बागपत पुलिस तीन महीने से बदमाश की तलाश कर रही थी। बागपत पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश मेरठ में रह रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंतेंदुए का खौफ: कई कॉलोनियों में बढ़ी सुरक्षा, सैर पर भी नहीं गए लोग, तलाश में लगी विशेषज्ञों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मोनू पुत्र तेजवीर निवासी मुल्हैडा थाना सरधना बागपत के बिनौली थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। बदमाश पर बागपत पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

बागपत पुलिस काफी समय से बदमाश की तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश ने जिटोली में नाई की दुकान कर रखी है। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी शुरू की।

पुलिस को देखकर बदमाश ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने पीछा कर बदमाश को धर दबोचा। जिसके बाद पुलिस बदमाश को पकड़कर थाने ले आई। वही बागपत पुलिस बदमाश को लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed