फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Yatra even after ban, report filed against 112 including SP-BJP leaders

मेरठ क्राइम रिपोर्ट: पाबंदी तोड़ निकाली यात्रा, सपा-भाजपा नेता समेत 112 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 20 Sep 2023 03:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Sep 2023 03:13 PM IST
सार

मेरठ में मिहिर भोज की जयंती पर बिना अनुमति यात्रा निकालने पर सपा भाजपा नेताओं समेत सैकड़ाें लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं भैंसा बुग्गी दौड़ में मारपीट को लेकर भी कार्रवाई हुई है।  मेरठ से पिछले 24 घंटे की क्राइम रिपोर्ट पर आइए डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Yatra even after ban, report filed against 112 including SP-BJP leaders
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के मवाना में बिना अनुमति सम्राट मिहिर भोज यात्रा निकालने पर पुलिस ने पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा नेता मुखिया गुर्जर, भाजपा नेता आकाश गुर्जर सहित 37 नामजद और 75 अज्ञात के खिलाफ यात्रा निकालने पर आमदा होने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने पर रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


सम्राट मिहिर भोज यात्रा निकाली जानी थी, जिसकी अनुमति नहीं होने तथा मामला कोर्ट में लंबित होने के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गुर्जर समाज के जिम्मेदार लोगों से यात्रा नहीं निकालकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का आह्वान किया था। लेकिन भाजपा नेता आकाश गुर्जर समर्थकों के साथ बड़ा महादेव मंदिर पर पहुंच गए। बाद में सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान व पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे। इस मामले में दरोगा विकास शर्मा ने 37 नामजद तथा 75 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


जनसभा के प्रयास में सरधना विधायक समेत 70 पर मुकदमा दर्ज
गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। कांग्रेस नेता स्व. राजेश पायलट पर भाजपा आईटी सेल अध्यक्ष द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में नगर में बिना अनुमति जनसभा करने के प्रयास में कोतवाली पुलिस ने सरधना विधायक अतुल प्रधान समेत 70 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि टिप्पणी के विरोध में 14 सितंबर को सपा जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर द्वारा महापंचायत का आयोजन प्रस्तावित था। एसडीएम ने महापंचायत के आयोजन की अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद सरधना विधायक अतुल प्रधान, संजीव गुर्जर प्रधान मतनोरा, अजय गुर्जर निवासी गांव मुदाफरा अपने 60 से 70 समर्थकों के साथ गढ़ पहुंचे। अतुल प्रधान को महापंचायत स्थल से कोतवाली भिजवाया गया। सीओ ने बताया कि अतुल प्रधान, संजीव गुर्जर, अजय गुर्जर समेत 60 से 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा नेता मुखिया गुर्जर, भाजपा नेता आकाश गुर्जर, गौरव गुर्जर, सुमित, दीपक, अंकित, मनीष, दीपक, रिंकू, आकाश, विपिन, विजय धामा, सुबोध, सुमंत, अंकुश, कोशेंद्र, विपिन भाटी, गौरियांक, सचिन धनगस, दिव्य धनगस, कपिल भडाना, विपिन भाटी, पारस, रोहित गुर्जर, आकाश गुर्जर, दीपक, सुशील, कमल, सचिन, हिमांशु, मोनू भाटी, पंकज मावी, रितिक, गौरव गुर्जर, सुबोध, मोनू पंवार, अमित के खिलाफ के अलावा 75 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

गोदाम का गेट काटकर 24 लाख का कॉपर गाड़ी में भर ले गए चोर
लोहियानगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक के पास देर रात पिकअप गाड़ी में आए चार नकाबपोश बदमाश गोदाम का गेट काटकर 24 लाख का कॉपर गाड़ी में भरकर चोरी कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाने में चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। 

लिसाड़ी गेट के श्याम नगर निवासी अताउल्लाह मलिक का लोहिया नगर में संगम ट्रेडर्स के नाम से वाशिंग मशीन और फ्रिज व तांबा-पीतल का गोदाम है। अताउल्लाह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह गोदाम बंद करके घर चले गए थे। सुबह क्षेत्रीय निवासियों ने गोदाम का गेट टूटा होने की सूचना अताउल्लाह को दी। मौके पर पहुंचे गोदाम मालिक ने देखा कि गेट काटकर दाखिल हुए बदमाश गोदाम में रखा 24 लाख रुपये का कॉपर चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, जिसमें पिकअप गाड़ी सवार चार बदमाश वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे थे। लोहियानगर थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि जल्द ही पूरी वारदात का अंजाम दिया जाएगा। 

12 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप
पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज के बाद 12 घंटे बाद चोरी का केस दर्ज किया है। रात्रि में पुलिस गश्त नहीं करने का भी आरोप लगाया।

11 वर्षीय बालिका का अपहरण महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक गांव से 11 वर्षीय बालिका को पड़ोसी महिला अपने साथ डॉक्टर के यहां दिखाने के बहाने ले गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। बालिका की मां ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह एक निजी हॉस्पिटल में कार्यरत है। पति और चार बच्चों के साथ रहती है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनकी 11 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाली अफसाना डॉक्टर के यहां दिखाने के लिए अपने साथ ले गई। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद बालिका और महिला को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। 

बताया गया कि महिला के दो पुत्र हाईवे के एक ढाबे पर काम करते हैं। परिजन उन दोनों की तलाश में ढाबे पर पहुंचे तो वह भी फरार मिले। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अफसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बालिका के अपहरण के बाद से परिजनों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर बालिका को बरामद कर लिया जाएगा।

टीपीनगर से लापता छात्रा चंढीगढ़ में मिली 
 रोहटा रोड से सोमवार को लापता हुई छात्रा चंडीगढ़ पहुंच गई। टीपी नगर थाने की पुलिस छात्रा को बरामद करने के लिए सोमवार रात चंडीगढ़ पहुंच गई थी। मंगलवार सुबह छात्रा को लेकर टीम वापस लौट आई। इंस्पेक्टर टीपी नगर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। छात्रा के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस को चकमा देकर एलएलबी छात्र के हत्यारोपी ने किया सरेंडर
मोहित हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को एसएसपी कार्यालय में हुए प्रदर्शन के बाद मंगलवार को एक आरोपी ने वकील की ड्रेस में पहुंचकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे पहले सोमवार को परिजन पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए थे। पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। एसएसपी ने थाना पुलिस को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।

पुलिस के मुताबिक सरधना थाना क्षेत्र के भामौरी गांव में पांच दिन पहले गांव के ही रहने वाले राहुल से मोहित का विवाद हो गया था। विवाद के अगले दिन एलएलबी के छात्र मोहित की गोली लगने से मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने गांव के ही रहने वाले तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। हत्या के चार दिन बाद पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित परिवार युवादल के राष्ट्रीय संयोजक तरुण मलिक के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। 

पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। मंगलवार को आरोपी राहुल ने मंगलवार को कोर्ट में वकील की ड्रेस में पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। वहीं आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है। फिलहाल, राहुल को रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त तमंचे काे बरामद किया जाएगा।

दुकानदार ने ग्राहक को बंधक बनाकर पीटा
कंकरखेड़ा में एक दुकानदार ने उधार की बकाया रकम के विवाद में ग्राहक को बंधक बनाकर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

खिर्वा रोड स्थित श्रद्धापुरी निवासी राजू ने रविवार रात थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शाम को वह पास में ही दुकान पर घर का सामान लेने के लिए गया था। दुकानदार मनोज ने राजू से पुराना उधार चुकता करने के लिए कहा, जिस पर उसने जल्द बकाया देने की बात कही।

इसके बावजूद मनोज ने राजू से अभद्रता करते हुए घर पर बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पीड़ित को छुड़ाया। मुकदमा दर्ज पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दुकानदार फरार हो गया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तार होगी। संवाद

नकदी-जेवरात चोरी, महिला ने मकान मालिक पर जताया शक
भावनपुर थाना क्षेत्र की ज्ञानकुंज कॉलोनी में कमरे के ताले तोड़कर बदमाश डेढ़ लाख नकद व हजारों के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। महिला ने मकान मालिक पर शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मुरलीपुर गांव निवासी सोमन रानी पत्नी विरेंद्र कुमार ज्ञानकुंज कॉलोनी में गुलाब सिंह के मकान में प्रथम तल पर किराए पर रहती हैं। रविवार को वह अपने बीमार पिता व भाई को देखने के लिए मुरलीपुर गई थी।

सोमवार को मकान मालिक ने फोन करके सूचना दी कि उनके कमरे के सारे ताले टूटे हुए हैं। सूचना पर वह कमरे पर पहुंची तो ताले टूटे हुए थे। बक्सा तोड़कर डेढ़ लाख नकद, सोने-चांदी के जेवरात और प्रॉपर्टी के पेपर चोरी हो गए थे।
 
महिला ने पुलिस को बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले मकान मालिक के ताले नहीं टूटे और न कोई सामान चोरी हुआ। जिसके चलते उसे मकान मालिक पर शक है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

भैंसा-बुग्गी दौड़ के दौरान मारपीट, 151 के खिलाफ मुकदमा
मवाना से बहसूमा तक रविवार देर रात हुई भैंसा-बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता में विजेता को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नामजद व 150 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का कहना है कि भैंसा-बुग्गी मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज  किया जाएगा। 

सोमवार देररात करीब 11 बजे भैंसा-बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी, आयोजक व सैकड़ों की संख्या में बाइकों पर सवार युवक मवाना में एकत्रित हुए। भैंसा-बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता का रूट मवाना से बहसूमा तक तय किया गया। प्रतिभागियों में बाइकों पर सवार सैकड़ों की संख्या युवक हूटिंग व हुड़दंग मचाते हुए चल रहे थे।

बहसूमा में विजेता को लेकर दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा की आधी रात को सड़क पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख भगदड़ मच गई। पुलिस ने एक बाइक डीपीएम नाले के पास से बरामद है। हालांकि पुलिस किसी भी आयोजक, प्रतिभागी को नहीं पकड़ सकी। 

पुलिस ने करीमपुर निवासी नरेश कुमार को नामजद करते हुए डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ अज्ञात में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि प्रतियोगिता का वीडियो मिल गया है। कई लोगों को पहचान हो गई है। मुकदमे की विवेचना में बाकी के नाम की बढ़ोतरी कर जल्द ही गिरफ्तार कर जेल      भेजा जाएगा।

चाची के भाई ने छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास
मवाना थाना क्षेत्र की रहने वाली 8वीं की छात्रा ने चाची के भाई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। दादी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता का आरोप है कि चाची ने ही उसे आरोपी के साथ कमरे में बंद कर दिया। थाने में शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ मवाना को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

मवाना क्षेत्र के एक ग्राम की रहने वाली महिला अपनी नाबालिग पोती के साथ मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। किशोरी ने आरोप लगाया कि चाची उस पर अपने भाई के साथ नाजायज संबंध बनाने का दबाव बनाती थी। कुछ दिन पहले जब किशोरी की दादी बाहर गई तो चाची ने अपने भाई को बुलाकर उसके साथ कमरे में बंद कर दिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। 

हिरासत में जहर खाने वाले के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
मवाना पुलिस ने हिरासत में जहर खाने वाले गांव भिडवारा निवासी गौरव के खिलाफ कुंडा निवासी दोस्त की तहरीर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। कुंडा निवासी मनोज कुमार ने तहरीर में बताया कि उसकी गवि भिडवारा निवासी गौरव से 2-3 वर्ष से गहरी दोस्ती है। गौरव ने दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर लोन कराने के नाम पर उसका आधार कार्ड, पैनकार्ड, बैंक आफ बड़ौदा फलावदा की पासबुक ली थी लेकिन गौरव ने उसका लोन नहीं कराया।

कुछ दिन बाद उसे जानकारी हुई कि गौरव ने फर्जी तरीके से फाइनेंस कराकर 15-16 लाख रुपये से स्कूटी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान खरीदा है। जानकारी होने पर वह गौरव के घर गया लेकिन गौरव ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। उसने 112 को सूचना दी, जिस पर पुलिस गौरव को थाने ले गई। पुलिस ने गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को पुलिस ने गौरव को थाने में लाकर बैठा दिया तो गौरव ने पुलिस हिरासत में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।  

मुठभेड़ में घायल बदमाश को भेजा जेल
दौराला सरधना रोड पर सोमवार देर रात मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को पुलिस ने उपचार के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस बदमाश के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। सरधना रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश मोहल्ला दूधेश्वर, जिला कासगंज निवासी मानपाल से पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया था। मानपाल ने साथियों के साथ सरधना रोड पर 23 अगस्त को एक्सिस बैंक का एटीएम काटने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस आ जाने के दौरान बदमाश कार छोड़कर भाग निकले थे। दौराला थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

कांशीराम कालोनी में महिला से छेड़छाड़ 
लोहियानगर थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में बीते सोमवार रात में किराये का मकान देखने पहुंची महिला के साथ मकान मलिक ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के चीख पुकार मचाने पर भीड़ जमा हो गई। महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, लोहियानगर थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि एक अधेड़ व्यक्ति पर महिला आरोप लगा रही है। चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई   करने के आदेश दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed