फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Woman missing for two weeks, Tantrik in custody, teenage girl assaulted

Meerut Crime Report: दो सप्ताह से महिला लापता, तांत्रिक हिरासत में, किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 10 Dec 2023 12:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Dec 2023 12:12 PM IST
सार

मेरठ में आपराधिक वारदातों का ग्राफ कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है।  परतापुर क्षेत्र की एक महिला तांत्रिक के चंगुल में फंस गई। वहीं टीपीनगर थाना क्षेत्र में घर में अकेली किशोरी से एक युवक ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Woman missing for two weeks, Tantrik in custody, teenage girl assaulted
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र की एक महिला तांत्रिक के चंगुल में फंस गई। महिला दो सप्ताह से लापता है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर परतापुर थाने में तहरीर दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


इस महिला की दूसरी शादी सात साल पहले कंकरखेड़ा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद दंपती में विवाद रहने लगा। महिला की ससुराल के पास में ही दिलशाद नाम का व्यक्ति रहता है जो तांत्रिक है। बताया जा रहा है कि महिला ने तांत्रिक से संपर्क किया। इसके बाद उससे फोन पर बात करने लगी और उसके यहां जाने लगी। 25 नवंबर को वह हापुड़ अपने मामा के यहां शादी में गई थ। वहां से वह लापता हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस से शिकायत की और तांत्रिक के बारे में बताया। पुलिस ने तांत्रिक दिलशाद को हिरासत में ले लिया, उससे पूछताछ की जा रही है। परतापुर थाना प्रभारी जयकरण सिंह का कहना है कि युवक को हिरासत में लिया गया। कॉल रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है। महिला की युवक से फोन पर काफी बात होती थी। महिला की तलाश की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासे किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


घर में किशोरी से मोबाइल छीना, दुष्कर्म किया
टीपीनगर थाना क्षेत्र में घर में अकेली किशोरी से एक युवक ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के आने पर आरोपी उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। क्षेत्रवासी दंपती शनिवार शाम अपने पुत्र के साथ कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक शादी समारोह में गए थे। उनके पीछे 14 वर्षीय पुत्री कोचिंग चली गई थी। करीब सवा आठ बजे वहां से लौटी। किशोरी ने जैसे ही घर का गेट खोला तो एक युवक ने उसे धक्का देते हुए मोबाइल छीन लिया। गेट बंद कर उनकी पुत्री के साथ घर में दुष्कर्म किया। समारोह से लौटे दंपती ने गेट खुलवाया तो आरोपी उन्हें धक्का देकर भागने लगा। किशोरी की मां ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। पीछा करने पर आरोपी हाथ नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed