फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Smuggler arrested with 400 grams of ganja and bike stolen

Meerut Crime Report: 400 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, मंडप के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पढ़ें क्राइम की खबरें

Fri, 24 Nov 2023 06:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Nov 2023 06:40 PM IST
सार

Meerut Crime Report : शादी समारोह मंडप में आए व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Smuggler arrested with 400 grams of ganja and bike stolen
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

400 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

सरधना में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर तस्कर को चार सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि दीपक सांसी निवासी सांसी कॉलोनी को 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर विभिन्न थानों में बीस आपराधिक व तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस अवैध तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी करने में जुटी है। 

शराब फ्रूटी के साथ दबोचा तस्कर
दौराला में थाना पुलिस ने चिरौड़ी निवासी संजय को 16 देशी शराब की फ्रूटी के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस शराब को कब्जे में लेकर थाने ले आई। दरोगा विनोद गोस्वामी ने बताया कि हिरासत में लिया व्यक्ति शराब की अवैध तस्करी करता है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

वृद्ध के लापता होने पर दी तहरीर
सरधना में थाना क्षेत्र के गांव मुल्हेड़ा निवासी पंडित ओमदत्त शर्मा (72) बुधवार की सुबह अचानक लापता हो गए। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के कई स्थानों पर तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजन वृद्ध की तलाश करने में जुटे हैं। जिसके बाद परिजनों ने तहरीर देकर पुलिस को वृद्ध के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई की मांग कर बरामदगी की गुहार लगाई। 

मंडप के बाहर खड़ी बाइक चोरी
मेरठ में लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित शादी समारोह मंडप में आए व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी। कांच का पुल अहमदनगर गली नंबर 5 निवासी नौशाद ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को हापुड़ रोड स्थित एक शादी मंडप में दावत में गया था और बाइक बाहर खड़ी की थी। वापस आने पर बाइक गायब मिली। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद भी खुल रही पैथोलॉजी लैब
सरधना नगर में बिना मान्यता के पैथोलॉजी लैब संचालित होने की शिकायत थी। सीएमओ से शिकायत के बाद सीएचसी प्रभारी डाॅ. संदीप गौतम ने बीती सात नवंबर को लश्कर गंज बाजार स्थित लवकुश व हेल्थ केसर पैथोलॉजी लैब पर छापा मारते हुए जांच पड़ताल की थी। सीएचसी प्रभारी ने लैब संचालक योगेश व जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम का कहना है कि दस्तावेज नहीं दिखाने पर लैब संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराया था। फिर से लैब संचालित होने की जानकारी नहीं है। शुक्रवार को टीम भेज कर जांच कराई जाएगी। 

चोरी के माल के साथ तीन गिरफ्तार
मेरठ में टीपीनगर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किया गया लोहे का करीब 80 किग्रा वजन का माल भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी पंकज, विशाल सोम निवासी शांति कुंज गंगा कॉलोनी मलियाना और प्रभात निवासी के-14 बिजली बंबा हापुड़ बाईपास को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार

कताई मिल के पास युवक से मोबाइल लूटा
मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश कताई मिल के पास साइकिल सवार हरिओम निवासी कताई मिल से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने परतापुर थाने में तहरीर दी।

यह भी पढ़ें: Meerut: शरारती तत्वों पर नहीं अंकुश, CCSU में सेल्फी प्वाइंट से तोड़ा ‘आई लव इंडिया’ लिख दिया ‘जाट’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed