फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Relief to Hindutva leader Sachin Sirohi from HC, Goonda Act removed

Meerut Crime Report: हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही को HC से राहत, गुंडा एक्ट हटाया, लाइब्रेरी संचालक से मारपीट

Tue, 19 Dec 2023 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Dec 2023 03:20 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime Report: Relief to Hindutva leader Sachin Sirohi from HC, Goonda Act removed
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
मेरठ में पिछले काफी समय से पुलिस-प्रशासन के निशाने पर चल रहे हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उसकी अपील पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने प्रशासन द्वारा सचिन सिरोही पर की गई गुंडा एक्ट की कार्यवाही को खारिज कर दिया है। इसके बाद सचिन के समर्थकों ने खुशी जताई है। अधिवक्ता अजय कुमार ने बताया कि सचिन सिरोही को गुंडा एक्ट का नोटिस जारी किया गया था। वहीं, सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में दीपक त्यागी हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार की पैरवी करने को लेकर वह लगातार प्रशासन के निशाने पर हैं। वह हमेशा हिंदू हितों की बात करते रहे हैं। इसके चलते उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। 
विज्ञापन

सीसीएसयू में बवाल करने वाले छात्रों पर कार्रवाई, 45 छात्रों को अंतिम चेतावनी नोटिस होंगे जारी
चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) के पं. दीनदयाल हॉस्टल में शनिवार रात हुए बवाल के मामले में विवि ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चार छात्र हॉस्टल से निलंबित कर दिए गए हैं और सात की अल्पकालिक निलंबन के साथ सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली गई है। मंगलवार को 45 छात्रों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किए जाएंगे।

विवि के पं. दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल में दो छात्र गुटों के बीच बाजार से मीट लाने पर संघर्ष हो गया था। जब बवाल चीफ प्रॉक्टर व चीफ वार्डन से नहीं संभाला तो पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके बवाली छात्रों पर काबू पाया। रविवार को कुलपति के निर्देश पर चीफ वार्डन प्रो. दिनेश कुमार ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर बवाल करने वाले 50 छात्रों को चिह्नित किया। चीफ वार्डन प्रो. दिनेश कुमार का कहना है कि कुलपति का अनुमोदन मिल गया है। मंगलवार को चिह्नित छात्रों को नोटिस दिए जाएंगे और कार्रवाई के नामों का खुलासा होगा।
भ्रष्टाचार व समस्याएं उठाने की वजह से निर्दोषों को भेजा जेल

मेरठ। सीसीएसयू कुलपति कार्यालय में सोमवार को पत्र आया, जो चर्चा का विषय बना है। यह पत्र जेल में बंद एक छात्र का बताया जा रहा है। जिसमें भ्रष्टाचार और छात्रों की समस्याएं उजागर करने की वजह से निर्दोष छात्रों को जेल भेजने का आरोप लगाया गया है।

पत्र में कहा गया है कि विभिन्न छात्र-छात्राओं की समस्याओं को आपके समक्ष रखा गया। जिनको संज्ञान में लेकर समाधान भी किया गया। कुछ समय पहले विवि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया था। एक दिसंबर को कुलसचिव कार्यालय के नीचे मारपीट और फायरिंग हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो फिर भी विवि प्रशासन के इशारे पर समस्याएं उठाने वालों को जेल भेज दिया गया है। उसने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कुलपति कार्यालय में खड़ा हुआ था, जहां से पुलिस कुलपति के दबाव के चलते गिरफ्तार करके ले गई। उसने कहा कि इस तरह से दबाव बनाने से विवि की समस्याएं खत्म नहीं हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरी संचालक के साथ की मारपीट
सरधना रोड पर कुछ युवकों ने एक लाइब्रेरी संचालक के साथ मारपीट कर दी। इसमें युवक सिर घायल हो गया। कंकरखेड़ा निवासी आदित्य मेरठ काॅलेज में ग्रेजुएट का छात्र है। आदित्य ने हाईवे पर छात्रों के लिए एक लाइब्रेरी खोल रखी है। उसके अनुसार रविवार देर शाम वह अपने भाई व कुछ दोस्तों के साथ ढाबे पर चाय पी रहा था। इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे। उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने आदित्य और दोस्तों पर हमला कर दिया। इसके बाद ढाबे पर मौजूद अन्य लोग इधर-उधर भागने लगे। मारपीट में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने तीन को कुचला, गंभीर
लोहियानगर के हापुड़ रोड पर हाजीपुर गांव के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने एक महिला समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में लोगों की भीड़ ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हापुड़ निवासी अफसाना हाजीपुर में अपने मायके में आई थी। शाम को हापुड़ जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी थी। उसका भाई सलमान उसे बस में बैठाने आया था। इसी दौरान हापुड़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने तीनों को टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए। कुछ लोगों ने भागकर पिकअप चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।

बंदर ने महिला और कुत्ते ने किशोर पर किया हमला
बंदरों और आवारा कुत्तों पर शिकंजा कसने में नगर निगम नाकाम है। इसके चलते जिले में बंदर और कुत्ते लगातार हमला कर रहे हैं। सोमवार को कंकरखेड़ा में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी पर बंदर ने हमला कर दिया। महिला सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रह्मपुरी स्थित शारदा रोड पर स्कूटी सवार 15 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed