फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Patient kept suffering in medical, girl student returning from school molested, beaten in

Meerut Crime Report: मेडिकल में तड़पता रहा मरीज, स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध में की मारपीट

Sun, 17 Mar 2024 06:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Mar 2024 06:22 PM IST
सार

मेरठ से पिछले 24 घंटे की अपराध की मुख्य खबरें पढ़ने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ। 

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Patient kept suffering in medical, girl student returning from school molested, beaten in
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बंदरों के हमले में अस्पताल की महिला कर्मचारी की मौत

विज्ञापन

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में काम करने वाली सोफीपुर निवासी 58 वर्षीय सुंदरी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उनका उपचार कराया गया। इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चार दिन पहले हुई घटना के बाद परिजनों ने अब बंदरों से बचाने की गुहार लगाई है। उन्होंने नगर निगम से बंदरों के खिलाफ अअभियान चलाने की मांग की है।

इस बारे में बेगमपुल व्यापार संघ के महामंत्री पुनीत शर्मा ने बताया कि नर्सिंग होम के पास ही बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थीं। उनके सिर और माथे पर भी काफी चोटें आईं। उपचार दिलाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अब मृतका के परिजनों ने मुआवजे की मांग भी की है। पुनीत ने भी जिला प्रशासन और सूबे के सीएम को इस बारे में पत्र लिखा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पूरे बेगमबाग व शिवाजी रोड इलाके में बंदरों का आतंक है। आए दिन बंदर लोगों पर हमले करते हैं और लोगों को जख्मी कर देते हैं। ये घर में रखी फ्रीज खोलकर खाने का सामान निकालकर ले जाते हैं। घरों में काफी नुकसान पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर व्यापारी से 70 लाख हड़पे
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी एक व्यक्ति समेत दो लोगों ने जमीन दिलाने का झांसा देकर एक व्यापारी से 70 लाख रुपये हड़प लिए। व्यापारी ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ थाना बाबूगढ़ पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जिला मेरठ के नटेशपुरम कंकरखेड़ा निवासी विजय गोयल ने बताया कि प्रोपर्टी डीलर जोगिंद्र सहरावत निवासी गांव उपैड़ा छह फरवरी अपने साथी विपिन गिरी निवासी जागृति विहार के कंकरखेड़ा स्थित उनके कार्यालय पर आया।

जोगिंद्र ने उनको बताया कि विपिन मेरठ जिला जज के यहां कार्यरत है। दोनों ने उसे बताया कि इनकी हापुड़ में एक जमीन है, जिसे वे बेचना चाह रहे हैं। उसने दोनों का विश्वास कर विभिन्न तारीखों में उनके खाते में 70 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। दोनों ने उक्त धनराशि की रसीद भी उसे दे दी थी। इसके बाद उक्त लोगों पर शक होने पर उन्होंने जमीन की छानबीन की तो जमीन फर्जी निकली। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर दोनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट के मामले में तीन भाइयों पर केस दर्ज
थाना देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर के रहने वाले आसिफ से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन भाई पिम, चंदा और शेरु के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक खैरनगर मिरासी वाली गली निवासी आसिफ पुत्र सुलेहमान ने तहरीर में बताया कि 14 मार्च को देर रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने घर के बाहर टहल रहा था। उसी दौरान वहां शेरू, पिम व चंदा वहां आ धमके। उसने कहा कि तेरे भतीजे जैद ने हमारे लड़के अय्यान के साथ झगड़ा किया है। इतना कहते ही वह गाली गलौच करने लगा ओर मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उधर, देहली गेट इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध में की मारपीट
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मनचले ने स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर दी। भीड़ आती देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

शनिवार को परिवार को लेकर थाने पहुंची छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा दस में पढ़ती है। रोज एक मनचला उसका पीछा करता है और उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाता है। उसके परिवार ने विरोध किया तो मनचले ने आना बंद कर दिया। पिछले कुछ दिन से वह फिर से दिखाई देने लगा है। अब वह स्कूल आने और जाने के समय अपने दोस्तों के साथ दिखाई पड़ता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह स्कूल से घर वापस आ रही थी तो मनचले ने छींटाकशी शुरु कर दी।

इस दौरान उसके दो दोस्त भी साथ रहे। एक जगह पर आकर उसने हाथ पकड़ लिया और रोक लिया। उसने विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगा। आसपास के लोग जमा होने लगे तो आरोपी धमकी देकर साथियों सहित फरार हो गया। छात्रा ने बताया कि उसने आरोपी को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद उसने धमकी दी है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 

कार शोरूम में घुसकर प्रबंधक से की हाथापाई
नौचंदी थाना क्षेत्र में कार के शोरूम में एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ घुसकर प्रबंधक के साथ हाथापाई की। महिला कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता की गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गढ़ रोड पर अनंजेय ऑटोमोबाइल शोरूम है। इसके प्रबंधक शलभ गुप्ता ने थाने में तहरीर दी।

इसमें बताया कि शनिवार को लोहियानगर घोसीपुर हापुड़ रोड निवासी शाकुल परासर शुक्रवार को कुछ साथियों के साथ शोरूम में पहुंचा। आरोप है कि इन लोगों ने हाथापाई की। महिला कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता की गई। वह गाड़ी का स्पेयर पार्ट्स मांग रहा था। यह उपलब्ध नहीं था। इसके बाद ही आरोपियों ने यह हरकत की। इससे महिला कर्मचारी और ग्राहक भी दहशत में आ गए। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed