फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: newborn daghter left her to die, report ready against settlement officer consolidation

Meerut Crime Report: बेटी को जन्म दिया, फिर मरने के लिए छोड़ा, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के खिलाफ रिपोर्ट तैयार

Thu, 08 Feb 2024 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Feb 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime Report: newborn daghter left her to die, report ready against settlement officer consolidation
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
शादी समारोह में गोली चलाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपचीवाड़ा में शादी में समारोह में फायरिंग करने वाले आरोपी यासर पुत्र जलीश अहमद को बुधवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की है। दूल्हे और अन्य आरोपियाें की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मंगलवार को इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई थी। कोतवाली थाने पहुंचकर एसपी सिटी व सीओ कोतवाली ने आरोपी से एक घंटे तक पूछताछ की।

दो फरवरी की रात तोपचीवाड़ा निवासी हाजी ग्यास के बेटे सनी आलम की बरात गई थी। बरात ले जाते वक्त दूल्हे सनी आलम व भाई अन्य रिश्तेदारों ने सौ राउंड फायरिंग की थी। देर रात बरात वापस आने पर दूल्हे सनी आलम, भाई जुबैर, वसीम और रिश्तेदार हाजी साबिर, यासर ने लाइसेंसी रिवाल्वर, पिस्टल और राइफल से 200 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी थी।
विज्ञापन


घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आईजी नचिकेता झा ने कोतवाली पुलिस को फटकार लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। चार फरवरी को सुभाष नगर चौकी इंचार्ज देवेन्द्र मिश्रा की तरफ से दूल्हे समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मंगलवार को इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा बढ़ा दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। सभी आरोपी मकानों पर ताला लगाकर फरार हो गए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक आरोपी यासर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्म देते ही बच्ची को कचरे में फेंका
घटना टीपीनगर की है। यहां एक मासूम को पैदा होते ही कुत्तों-बंदरों का निवाला बनने के लिए फेंक दिया गया। सर्द मौसम में चंद घंटों की मासूम ने ठिठुर-ठिठुरकर दम तोड़ दिया। हर कोई यही बोला कि पालना नहीं था तो कहीं अनाथ आश्रम में छोड़ देते। इस तरह कूड़े में तो नहीं फेंकना था।

अवैध कटान कर रहे दो गिरफ्तार, मीट बरामद
लोहियानगर पुलिस ने न्यू इस्लाम नगर में कब्रिस्तान के सामने बनी दुकान में मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर अवैध पशु कटान कर रहे इमरान और गुफरान को गिरफ्तार किया है। मौके से दो पशुओं के अवशेष मिले हैं। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान श्याम नगर निवासी इमरान और जाकिर कालोनी निवासी गुफरान के रूप में हुई। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मीट के सैंपल जांच के लिए भिजवाए हैं। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता का केस दर्ज किया जा रहा है। 


अज्ञात वाहन ने होमगार्ड को कुचला, टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मेरठ के सरधना में मजिस्ट्रेट के यहां तैनात होमगार्ड श्रवण (55) को सरधना-दौराला मार्ग पर गंगनहर पुल के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर मुंडाली के गांव भटीपुरा में गोशाला के पास विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव मानपुर निवासी हर्ष (19) पुत्र मानसिंह जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके मामा का बेटा मोंटी और उसका दोस्त नंदकिशोर घायल हो गए। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव पाथोली निवासी श्रवण पुत्र सोेमपाल को बुधवार देर रात सरधना गंग नहर पुल के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। 

छेड़छाड़ करने पर छह पर केस दर्ज
बुढ़ाना गेट मंदिर के पास राह चलते मनचलों ने एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर एक मनचले ने हाथ पकड़ने का प्रयास किया। इस मामले में कोतवाली थाने में युवती की शिकायत पर छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बुढ़ाना गेट निवासी युवती मंगलवार शाम घर लौट रही थी। मंदिर के पास कुछ मनचलों ने युवती से छेड़छाड़ कर लगे। इसकी शिकायत आरोपी के भाई से की तो वह भी आकर अभद्रता करने लगा। पुलिस ने आरोपी अनिकेत, अभिषेक, रंजीत, विशाल, संजय और ध्रुव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।  

 

प्ले स्कूल में टीचरों से अभद्रता, मारपीट
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर एक स्थित स्कूल संचालिका वीना रानी ने प्ले स्कूल खोल रखा है। बुधवार को स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान दो युवकों ने स्कूल में अंदर घुसकर टीचरों से गाली गलौच व मारपीट कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  

गैंगस्टर रहीसुद्दीन की एक करोड़ 90 लाख की संपत्ति जब्त
परतापुर पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर कबाड़ी रहीसुद्दीन की तीन दुकानों और कई वाहनों को जब्त कर लिया, जिनकी कीमत लगभग एक करोड़ 90 लाख रुपये बताई जा रही है।

इंस्पेक्टर परतापुर जयकरण सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाने में वर्ष 2022 में कबाड़ी रहीसुद्दीन उर्फ रहीस का गैंग रजिस्टर्ड किया गया था। इसमें गैंग लीडर रहीसुद्दीन अलावा मोहम्मद अब्बास निवासी सोतीगंज, राजकुमार उर्फ गोधूराम यादव निवासी तोपखाना लालकुर्ती और इमरान निवासी पूर्वा अहमद नगर थाना देहलीगेट भी शामिल थे। यह गैंग स्क्रैप में वाहन खरीदता था। उन ही वाहनों के बीच में चोरी के वाहन फर्जी कागजातों से तैयार कर बाजार में उतार देता था। इस मामले की जांच परतापुर पुलिस कर रही थी। छानबीन के दौरान कबाड़ी रहीसुद्दीन की एक संपत्ति टीपीनगर इलाके में सामने आई, जिसमें तीन दुकानें मौजूद थीं। उन्होंने दुकानों की कीमत का आकलन कराने के बाद आख्या डीएम को प्रेषित कर दी। बुधवार को परतापुर पुलिस ने धारा 14 (1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत तीनों दुकानों को जब्त कर सील कर दिया। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने मुनादी कराई और सील की कार्रवाई कर यहां कुर्की का नोटिस भी चस्पा कर दिया।

जेई से अभद्रता करने पर भाजपा पार्षद पर केस दर्ज
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शारदा रोड बिजली घर पर तैनात जेई श्रीपाल सिंह सागर ने भाजपा पार्षद राजीव काले पर अभद्रता करने के मामले में थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित जेई ने तहरीर में बताया कि क्षेत्र में विद्युत लाइन में कई जगह फाल्ट आ गया था, जिसे कर्मचारी ठीक कर रहे थे। इस दौरान साथियों संग पहुंचे पार्षद ने तुरंत लाइन चालू कराने को कहा। विरोध करने पर पार्षद ने अभद्रता करते हुए मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गर्दन काटकर लटका देने की धमकी भी दी। ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के खिलाफ जांच कमेटी ने तैयार की रिपोर्ट
चकबंदी में गड़बड़ी की शिकायत पर हस्तिनापुर ब्लाक के सैफ फिरोजपुर और दौराला ब्लाक के चिंदौड़ी टप्पा गांव में जांच कमेटी ने पड़ताल की। किसानों से बातचीत और रास्ते की पैमाइश के बाद जांच कमेटी ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (एसओसी) के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को हटा दिया है। जांच रिपोर्ट पर चकबंदी आयुक्त बड़ी कार्रवाई कर सकते हैं।

विश्व हिंदू महासंघ भारत के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री विनोद कुमार ने चकबंदी आयुक्त से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संजय कुमार की मिलीभगत से वरिष्ठ सहायक विकास शर्मा व लेखपाल संजीव चौहान ने सैफपुर फिरोजपुर में चकबंदी के दौरान बड़ा खेल कर दिया है। फिरोजपुर में जनता फार्म के नाम से भूमि पर कई लोगों ने अपना दावा किया हुआ है। शिकायत के साथ एक ऑडियो क्लिप भी दी गई, जिसमें रिश्वत मांगने की बात कही। दूसरी शिकायत चिंदौड़ी टप्पा की, जिसमें चकबंदी के दौरान रास्ते की चौड़ाई कम कर दी। इसमें भी किसानों के साथ चकबंदी के दौरान सेटिंग होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed