फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Father of six children married for fourth time

Meerut Crime Report: छह बच्चों के पिता ने रचाया चौथा निकाह, शादी का झांसा देकर महिला से तीन साल तक दुष्कर्म

Thu, 28 Dec 2023 03:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Dec 2023 03:26 PM IST
सार

Meerut Crime Report : एक विवाहिता ने दिल्ली निवासी अपने पति पर चौथी शादी का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Father of six children married for fourth time
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में कस्बे के एक इंटर कॉलेज के छात्रों ने थाने में शिक्षकों के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि शिक्षक उनके साथ मारपीट करते हैं। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है।

विज्ञापन


कॉलेज में पढ़ने वाले दर्जनों छात्रों ने कॉलेज के शिक्षकों पर दबंगता और मनमानी का आरोप लगाया है। थाने पर शिक्षकों के खिलाफ तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। छात्रों ने तहरीर में बताया कि शिक्षक और शिक्षिकाएं छात्रों को काफी मारते पीटते हैं। जबकि छात्र अनुशासन में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। प्रधानाचार्य के साथ-साथ अन्य कई शिक्षक उनके साथ बिना किसी कारण मारपीट करते हैं।

विज्ञापन

याकूब की फैक्टरी में डकैती के चार आरोपी जेल भेजे
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की फैक्टरी में डकैती डालने के आरोपी चार बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया माल भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में आमिर निवासी बक्सर थाना सिंभावली जनपद हापुड़, अमित निवासी मधुवन बापूधाम गाजियाबाद, मुजाहिद निवासी सिंभावली हापुड़ और सिराजुद्दीन निवासी समर गार्डन कॉलोनी लिसाड़ी गेट हैं।

छह बच्चों के पिता ने रचाया चौथा निकाह
मेरठ में मेडिकल क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने दिल्ली निवासी अपने पति पर चौथी शादी का आरोप लगाते हुए एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जांच के आदेश दिए हैं। महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन महीने पहले ही दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। बिचौलिये ने बताया था कि युवक की एक बार पहले शादी हुई है और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से एक बच्चा है। पीड़िता का कहना है कि निकाह के बाद उसे पता चला कि पति अब तक तीन शादी कर चुका है। उसके छह बच्चे हैं और तीसरी पत्नी, पति के घर में ही रहती है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद पति की तीसरी पत्नी उसका उत्पीड़न करने लगी। एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी की बलकटी से वार कर हत्या, फिर खुद भी फंदे पर लटका, चार माह पहले जमानत पर आया था दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से तीन साल तक दुष्कर्म
मेरठ में लिसाड़ी गेट इलाके की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की और आरोपी युवक से निकाह की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर युवक को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed