फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: accused of sexual assault committed suicide by hanging himself after killing his wife

UP: पत्नी की बलकटी से वार कर हत्या, फिर खुद भी फंदे पर लटका, चार माह पहले जमानत पर आया था दुष्कर्म का आरोपी

Thu, 28 Dec 2023 01:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Dec 2023 01:18 PM IST
सार

Saharanpur News : एक व्यक्ति ने बलकटी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
Saharanpur: accused of sexual assault committed suicide by hanging himself after killing his wife
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के नागल क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ी वारदात हो गई। रिश्तेदार की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की बलकटी से वार कर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया।

विज्ञापन


बताया गया कि घर में ना घुसने देने से क्षुब्ध होकर वह पत्नी और बेटों की हत्या करने के लिए आधी रात को घर पहुंच गया। बेटों को बचाने आई पत्नी की बलकटी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी भी जान दे दी।

विज्ञापन

बताया गया कि गांव निवासी सोमपाल (42) पुत्र अतरु चार साल पहले ससुराल पक्ष की बेटी से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में जेल चला गया था। करीब चार माह पूर्व उसकी मां ने उसकी जमानत कराई थी लेकिन, छूटने के बाद उसकी पत्नी ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। इससे क्षुब्ध होकर रात दो बजे सोमपाल बलकटी लेकर घर में घुस गया। जैसे ही उसने अपने बेटों अनिकेत (17) और सूरज (18) पर हमले का प्रयास किया तो पत्नी कोशल (40) सामने आ गई। इस पर सोमपाल ने कोशल पर बलकटी से वार कर दिया। गर्दन पर बलकटी लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भवनों को देंगे नया आकार, प्रतिमाह वेतन मिलेगा 1.25 लाख,15 हजार बोनस भी मिलेगा

वहीं, बेटों के शोर मचाने पर आसपास में जाग हो गई। जब तक पड़ोसी और पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक सोमपाल भी बरामदे में लगे कुंडे से रस्सी के सहारे फंदे पर लटक गया। इससे उसकी भी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी ने दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भिजवाया।

यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed