फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: 8.5 lakhs cheated by pretending to have a pot of gold in the house

Meerut Crime Report: घर में सोने का घड़ा बताकर साढ़े आठ लाख ठगे, शोरूम संचालक से 1.77 लाख की लूट

Mon, 23 Oct 2023 03:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 Oct 2023 03:05 PM IST
सार

मेरठ में पीर पर प्रसाद चढ़ाने गए मां बेटा को वहां मौजूद दो ठगों ने ठगी का शिकार बना लिया। वहीं  मेरठ-करनाल हाईवे से रिठाली-छुर संपर्क मार्ग पर बदमाशों ने शोरूम संचालक से लाखों की ठगी कर डाली। पढ़ें मेरठ से अपराध की खास खबरें।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: 8.5 lakhs cheated by pretending to have a pot of gold in the house
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खतौली में पीर पर प्रसाद चढ़ाने गए मां बेटा को वहां मौजूद दो ठगों ने अपने झांसे में ले लिया और बच्चे के हाथों में बहुत माल होने का दावा करते हुए घर आने की बात कही। महिला दोनों ठगों को अपने साथ घर ले आई। जमीन से बर्तन निकाल कर दिखाते हुए साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव चिदौड़ा निवासी कविता अपने बेटे के साथ कुछ दिन पहले खतौली क्षेत्र में स्थित एक पीर पर प्रसाद चढ़ाने के लिए गई थी। आरोप है कि पीर पर पहले से मौजूद दो सूफी संत मौजूद थे। प्रसाद चढ़ा कर जैसे ही मां बेटा घर के लिए चलने लगे, तो दोनों सूफी संतों ने बच्चे के हाथ को पकड़ लिया। इसके बाद कहा कि इसके हाथों में तो साफ दिख रहा है कि करोड़ों का माल तुम्हारे घर के अंदर घड़े में दबा हुआ है। मां बेटा दोनों ठगों के झांसे में आ गए। उन्हें घर ले आए। रात्रि में ठगों तंत्र मंत्र विद्या आरंभ की और जमीन के भीतर से दो बर्तन निकाल कर दिखाए। जिससे पूरे परिवार को माल दबा होने का यकीन हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान छह लाख रुपए दोनों ठगों ने उक्त महिला से ठग लिए। महिला ने बताया कि वह ठग उसके पिता के पास में भी पहुंचे और ढाई लाख रुपए वहां से भी ठग लाए। महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों ठग खतौली निवासी हैं। पीड़ित महिला ने अपने भाई के साथ शाम के समय कोतवाली पहुंचकर पूरा मामला बताया और तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनपटी पर तमंचा रख बाइक शोरूम संचालक से 1.77 लाख रुपये लूटे
सरधना में मेरठ-करनाल हाईवे से रिठाली-छुर संपर्क मार्ग पर रविवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक शोरूम के संचालक अमित कुमार की कनपटी पर तमंचा रखकर 1.77 लाख रुपये लूट लिए गए। बाद में किसी तरह गांव पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गांव छुर निवासी अमित कुमार का रोहटा रोड पर बाइक का शोरूम है। रविवार देर रात वह बाइक पर गांव जा रहे थे। मेरठ करनाल-हाईवे से रिठाली-छुर संपर्क मार्ग पर एक नलकूप के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया। बाद में अमित की कनपटी पर तमंचा रखकर मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर 1.77 लाख रुपये की नकदी लूट ली।
 
इसके बाद सरूरपुर और सरधना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सीमा विवाद में उलझी रही। एसएसपी के संज्ञान में घटना पहुंची तो सरधना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने शोरूम संचालक को साथ लेकर हाईवे पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि शोरूम संचालक के मेरठ से घटनास्थल तक पहुंचने के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही हैं।

दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग में सेल्समैन घायल
खरखौदा थानाक्षेत्र के गांव धनतला में शराब की दुकान के सेल्समैन और दुकान स्वामी पक्ष में मारपीट और फायरिंग हो गई। इसमें गोली लगने से गांव का ही निवासी सेल्समैन मोहित घायल हो गया। पुलिस के अनुसार गांव के जितेंद्र की दुकान में देसी शराब की बिक्री की जा रही है। दुकान पर मोहित सेल्समैन है। रविवार शाम जितेंद्र के परिवार का नरेंद्र नशे की हालत में पहुंचा। उसकी किसी बात पर मोहित से कहासुनी हो गई। मोहित ने पहले अपने साथियों के साथ नरेंद्र को पीटकर घायल कर दिया। घायल नरेंद्र घर पहुंचा तो कुछ देर में ही लौटकर उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली मोहित के बाजू से होकर निकल गई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहित को खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

हापुड़ अड्डे पर कार से निकाला आईफोन
हापुड़ अड्डे पर जब्बार बिल्डिग के पास कमर अब्बास की कार की सीट पर रखा आईफोन निकाल लिया गया। इसे लेकर दो युवक फरार हो गए। इंचौली निवासी कमर अब्बास ने बताया कि शनिवार शाम वह लिसाड़ीगेट जा रहे थे। जब हापुड़ अड्डे पर पहुंचे तो दो युवकों ने कार के शीशे पर हाथ मारा। कार रोकने पर एक युवक सीट पर रखा आईफोन उठाकर भागने लगा। उसका साथी भी भाग निकला। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी एक ई-रिक्शा चालक ने बताया कि लिसाड़ीगेट का वसीम मोबाइल उठाकर ले गया है। 

nअधिवक्ता मनोज गुप्ता की स्कूटी चोरी : मेरठ। सदर क्षेत्र में शनिवार रात वेस्ट एंड रोड स्थित शाकंभरी देवी मंदिर के बाहर अधिवक्ता मनोज गुप्ता की स्कूटी चोरी कर ली गई। अधिवक्ता मंदिर में हवन में शामिल होने आए थे। जब घर जाने के लिए बाहर आए तो देखा स्कूटी नहीं थी। सामने की दुकान के सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला की तीन लोग ई-रिक्शा और बाइक पर आए थे। मास्टर चाबी से ताला खोलकर स्कूटी स्टार्ट करके ले गए। 

सीना गांव के अनिरुद्ध के हत्यारोपी ने किया आत्मसमर्पण 
गजरौला हाल ही में हुए दोहरे हत्याकांड में नामजद किए गए अंकुर को मेरठ पुलिस दौराला निवासी युवक पर हमले के मामले में भी 14 साल से तलाश रही थी। अब उसने पुलिस को चकमा देकर मेरठ न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उसने व उसके दो साथियों ने 2009 में दौराला निवासी कुशलवीर राठी पर चाकू से हमला किया था। गजरौला थाना पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

मेरठ की तीन  महिलाओं ने नारनौल में चुराई चेन, गिरफ्तार
नारनौल में अग्रवाल सभा भवन में श्रीमद्भागवत गीता पाठ में आरती के समय सोने की चेन चोरी करने के मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मेरठ निवासी सुमन व मेरठ के टीपीनगर की सुमन व नीतू के रूप में हुई है। गिरफ्तार महिला आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नई मंडी नारनौल निवासी प्रशांत ने थाना शहर नारनौल में सोने की चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि नारनौल की अग्रवाल सभा में 21 सितंबर की रात श्रीमद्भागवत कथा में करीब 6-7 महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हो गई थी।
 
जब महिलाओं को गले से सोने की चेन चोरी होने की बात पता चली तो कथा में अफरा तफरी का माहौल हो गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर रात के करीब साढे़ 8 बजे तक सीसीटीवी की जांच में जुटी रही, लेकिन महिला चोर भीड़ ज्यादा होने की वजह से भागने में कामयाब हो गई थी। पुलिस चोर की तलाश करने में रात भर जुटी रही थी। पुलिस ने टीम गठित कर तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

मवाना में आढ़ती को गोला मारकर किया घायल
मेरठ के मवाना में सुबह के समय आढत मंडी से लौट रहे आढ़ती को हस्तिनापुर रोड पर मंडप के पास दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने मारपीट की विरोध करने पर गोली मारकर फरार हो गए।
मोहल्ला काबलीगेट निवासी साजिद पुत्र रऊफ आढ़त मंडी में आढ़ती का कार्य करता है। सुबह 9:30 बजे के आसपास अपने चाचा अख्तर के साथ घर वापस लौट रहा था। जैसे ही हस्तिनापुर रोड पर मंडप के पास पहुंचा तो दो बाइकों  पर सवार चार लोगों ने उसको रोक लिया तथा मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर साजिद को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली साजिद के में जांघ में लगी है। घायल को मेरठ रेफर कर दिया है फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। गोली मारने का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed