फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: 30 lakhs cheated in the name of refund of 99 lakhs, read meerut crime news today

मेरठ क्राइम रिपोर्ट: 99 लाख रिफंड कराने के नाम पर 30 लाख ठगे, अवैध संबंध बनाने से इनकार पर विवाहिता को निकाला

Mon, 18 Sep 2023 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Sep 2023 12:38 PM IST
सार

जीएसटी के 99 लाख रुपये रिफंड कराने के नाम पर गाजियाबाद के कारोबारी से 30 लाख की ठगी कर ली गई। रामपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में परिवहन शाखा में तैनात मेरठ निवासी सिपाही इंसाफ अली का शव उनके कमरे में पड़ा मिला। पढ़ें मेरठ से क्राइम रिपोर्ट।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: 30 lakhs cheated in the name of refund of 99 lakhs, read meerut crime news today
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जीएसटी के 99 लाख रुपये रिफंड कराने के नाम पर गाजियाबाद के कारोबारी से 30 लाख की ठगी कर ली गई। थाने में और एसएसपी के यहां शिकायत करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो पीड़ित ने आईजी के यहां गुहार लगाई। आईजी के आदेश पर रोहटा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


गाजियाबाद लोनी के गुलाब वाटिका निवासी अनिल कुमार पुत्र महेंद्र शाह की एके इंटरप्राइजेज नाम से लोनी में कंपनी है। कंपनी पर नवंबर 2022 में जीएसटी का छापा पड़ा था, जिसमें जुर्माने के तौर पर उनके खाते से 70 लाख रुपये निकाल लिए गए थे और 29 लाख रुपये मौके से जब्त किए लिए थे। जीएसटी टीम ने उन्हें कार्यालय में बुलाया था। गाड़ी में बैठकर जीएसटी कार्यालय जाते हुए वह अपने भाई प्रदीप कुमार व सुभाष माहेश्वरी से बात कर रहे थे। तब उनके गाड़ी चालक प्रमोद भाटी ने उनकी बात सुनी। उसने बताया कि मेरठ के रोहटा थाना के सतवाई गांव का राजकुमार उर्फ राजकुमार सतवाई की जीएसटी विभाग में अच्छी पकड़ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: बिना अनुमति यात्रा निकालने पर कार्रवाई, अतुल प्रधान समेत कई लोग हिरासत में, पुलिस लाइन भेजे
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने भाइयों के साथ राजकुमार के घर पहुंचे। राजकुमार ने खुद को केंद्र सरकार का क्लास-1 का अधिकारी बताते हुए 99 लाख रुपये रिफंड कराने का आश्वासन दिया। इसके लिए 30 लाख रुपये जीएसटी विभाग में देने के लिए मांगे। उसने कहा कि इसकी रसीद दूंगा। साथ ही 10 लाख रुपये व 55 इंच की एलईडी खुद के लिए मांगी।  

उन्होंने 14 नवंबर 2022 को 15 लाख रुपये राजकुमार को उसके घर जाकर दिए। राजकुमार उन्हें लेकर मेरठ के जीएसटी कार्यालय लेकर गया और उन्हें बाहर गेट पर खड़ा करके पैसे जमा करने की बात कहकर अंदर चला गया। 15-20 मिनट बाद उसके बाहर आने पर रसीद मांगी तो राजकुमार ने कहा कि 15-20 दिन में एनओसी मिल जाएगी। इसके बाद 17 नवंबर को उन्होंने 15 लाख रुपये और दिए। 

इस रकम को भी इसी तरह जमा कराने की बात कहकर वह उन्हें जीएसटी कार्यालय के बाहर खड़ा करके अंदर चला गया। 20 दिन बाद जब उन्होंने एनओसी मांगी तो राजकुमार टालमटोल करने लगा। पीड़ित ने रोहटा थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी के यहां से भी आश्वासन नहीं मिला।  आईजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

रामपुर में तैनात किठौर के सिपाही का शव मिला
रामपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में परिवहन शाखा में तैनात मेरठ निवासी सिपाही इंसाफ अली (55) का शव रविवार शाम करीब पांच बजे उनके कमरे में मिला। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।

मेरठ जिले के किठोर थाना क्षेत्र के ललियारा गांव निवासी इंसाफ अली पुलिस लाइन में तैनात थे। रिजर्व पुलिस लाइन के पास बने सेल्टर हाउस में अपने साथी के साथ रहते थे। रविवार को इंसाफ अली अपने आवास पर थे। उनके साथ बाजार गए थे। जब वे वापस लौटे तो उनका शव पड़ा मिला।

उन्होंने यह देख इंसाफ अली के साथी के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को जानकारी दी। गंज थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संभवत: हार्ट अटैक से मौत हुई है। 

आर्मी पब्लिक स्कूल का 8वीं का छात्र लापता
मेरठ के आर्मी पब्लिक स्कूल का कक्षा-8 का छात्र शनिवार को स्कूल से वापस लौटते समय लापता हो गया। पीड़ित परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड मयूर विहार निवासी योगेंद्र कुमार यूपी पुलिस में सिपाही हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती शाहजहांपुर जिले में हैं।

उनका पुत्र आर्यन(13) आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा-8 का छात्र है। उनकी पत्नी कंचन देवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को स्कूल से लौटते हुए आर्यन को गाड़ी चालक ने घर से कुछ दूर पहले शांति कुंज के पास उतार दिया लेकिन आर्यन घर नहीं पहुंचा। इसके बाद आर्यन की तलाश शुरू की। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में आर्यन दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने जीआरपी को दी। स्टेशन के आसपास तलाश करने पर आर्यन का कुछ पता नहीं चला। 

अवैध संबंध बनाने से इनकार पर विवाहिता को निकाला
गाजियाबाद के लोनी निवासी महिला ने लोहियानगर थाने में बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले थाना क्षेत्र के पहलवान कॉलोनी निवासी महबूब के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया कि पति शादी में दान-दहेज से खुश नहीं था और आए दिन मारपीट करता था। पति ने अवैध रूप से शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। 

 

महिलाओं से अभद्रता की सीएम से शिकायत
मेरठ पुलिस पर दबिश के दौरान घर की महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। नंगला शेखू निवासी अधिवक्ता हैविन खान ने बताया कि वह बार एसोसिएशन के सदस्य हैं और मेरठ कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। लालकुर्ती थाने में उनके खिलाफ 52/ 2023 एफआईआर के तहत मुकदमा दर्ज है।

वह इस मामले में 29 अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत करा चुके हैं। व्हाट्सएप के माध्यम से उन्होंने थाना प्रभारी व विवेचक को जमानत की प्रति भी भेजी थी। इसके बावजूद लालकुर्ती पुलिस उनके घर पर दबिश दे रही है।

शनिवार रात पुलिस उनके घर पहुंची और उनकी मां, भाभी व बहन के साथ अभद्रता की। वहीं थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार का कहना है कि अधिवक्ता फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में वांछित है। महिलाओं से अभद्रता का आरोप निराधार है। 

गंगानगर में तीन बाइक चोर पकड़े, एक बाइक भी बरामद
गंगानगर थाना पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं को कबूला है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की अपाचे बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

एसआई भूपेंद्र कुमार के मुताबिक चेकिंग के दौरान तीन युवकों को एक बाइक पर आते देख रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी। टीम ने पीछाकर तीनों को पकड़ लिया। उनके पास बाइक के कागज नहीं मिले। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने गंगानगर से बाइक चोरी करना बताया।

तीनों के नाम शुभम निवासी कसेरू बक्सर, अमन निवासी सिखैड़ा, थाना इंचौली और नीशू निवासी एफ ब्लॉक गंगानगर हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किला परीक्षितगढ़ मेले, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर और हापुड़ अड्डे से बाइक चोरी की थी। वे बाइक चुराकर रिठानी निवासी अभिषेक को बेच दिया करते थे। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन और गंगानगर थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। 

बाइक ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, महिलाएं घायल
मेरठ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कमिश्नरी आवास के पास बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गई और उसमें सवार महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक आर्यनगर निवासी संदीप की तहरीर पर बाइक सवार गौरव व मनोज निवासी सहारनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल महिलाओं की पहचान गीता यादव, शकुंतला यादव और उनकी दो बेटियों के रूप में हुई है। 

मंगल पांडेय नगर निवासी कुछ महिलाएं शनिवार रात ई-रिक्शा में सवार होकर मेडिकल से घर जा रहीं थीं। साकेत चौराहे से ई-रिक्शा चालक यू टर्न लेने लगा, तभी कमिश्नर आवास की ओर से आ रही बाइक की टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गई, जिससे ई-रिक्शा सवार महिलाओं में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पेट्रोल पंप के कुछ कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे और बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। तभी सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल ले गई जबकि बाइक व दोनों युवकों को थाने लेकर आ गई। 

पूरी रात ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार दोनों युवक थाने में बैठे रहे। दिन निकलते ही घायल महिलाओं के परिजन थाने आ गये। बाइक सवार युवकों की ओर से कोई पुलिसकर्मी भी थाने आ गया। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास होने लगा। पांच घंटे की मशक्कत के बाद भी समझौता नहीं हुआ तो पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की तहरीर पर दोनों बाइक सवारों के खिलाफ सड़क हादसे से संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सिविल लाइन इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

दो क्विंटल सरिया चोरी करते तीन पकड़े
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर सैन्य क्षेत्र के पास रविवार अलसुबह गश्त कर रही पुलिस ने तीन बदमाशों को एक बंद पड़ी बिल्डिंग से दो क्विटंल सरिया चोरी करते पकड़ लिया। पुलिस तीनों आरोपियों को थाने ले आई। बाद में पूछताछ के बाद चोरी का माल खरीदने वाले कंकरखेड़ा के कबाड़ी को भी हिरासत में ले लिया। बताया गया कुछ लोग बदमाशों को छुड़ाने के लिए थाने पर भी चक्कर काटते रहे। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि तीन बदमाश दो क्विंटल सरिया के साथ पकड़े गए हैं, जिनमें से एक कंकरखेड़ा का बड़ा कबाड़ी भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed