फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Young man hanged himself due to domestic trouble, car got crushed under tractor-trolley, tw

Meerut Crime News: गृह क्लेश में युवक ने लगाई फांसी, ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे घुसी कार, दो की मौत

Thu, 15 May 2025 10:43 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 15 May 2025 10:43 AM IST
सार

मंगलौर में मंडावली के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई। हादसे में मेरठ और हापुड़ निवासी दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
Meerut Crime News: Young man hanged himself due to domestic trouble, car got crushed under tractor-trolley, tw
रुपये देने से इनकार करने पर मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलौर में मंडावली के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


 उत्तरप्रदेश के शिवनगर मोदीपुरम मेरठ निवासी शुभम गोयल अपने दोस्त हर्ष डागर निवासी हापुड़ के साथ मंगलवार रात को कार से हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे। बताया गया कि कार सवार जैसे ही नेशनल हाईवे स्थित मंडावली के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार, ट्राॅली के नीचे घुसकर क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों दोस्तों को कार से बमुश्किल बाहर निकाला। शुभम गोयल की मौके पर ही मौत हो गई। हर्ष डागर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 मई को आपके शहर में क्या हुआ

बैंक कैशियर पर धोखाधड़ी के केस में कार्रवाई पर रोक
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बैंक कैशियर पर धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में दर्ज मुकदमे की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। बैंक कैशियर का नाम पुलिस की विवेचना में प्रकाश में आया था। यह आदेश न्यायमूर्ति दीपक वर्मा ने उमंग शर्मा की याचिका पर दिया। मेरठ निवासी संध्या रानी की शादी कल्याण नगर गढ़ रोड के सौरभ गोयल संग हुई थी।

विवाद होने पर संध्या ने पति व बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मेडिकल काॅलेज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि बैंक कर्मियों ने उनके पति संग मिलीभगत कर संयुक्त खाते से रुपये निकाल लिए। आरोपी बैंक कैशियर ने चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती दी। याची अधिवक्ता सुनील चौधरी ने दलील दी कि बैंक ने गाइडलाइन के अनुसार ही चेक का भुगतान किया था।

मामले में पत्नी ने मुकदमा अपने पति सौरभ गोयल, ब्रांच मैनेजर व पूर्व मैनेजर के विरुद्ध दर्ज कराया है। पुलिस ने चार्जशीट में एफएसएल रिपोर्ट लगाई है। उसमें चेक पर मौजूद पत्नी के हस्ताक्षर मिलान नहीं कर रहे। इसी आधार पर धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज से रुपये हड़पने के आरोप में चार्जशीट लगाई गई। 

ब्रह्मपुरी में तांत्रिक क्रिया के नाम पर 50 हजार की ठगी
ब्रह्मपुरी की महिला ने एक तांत्रिक पर 50 हजार रुपये ठगी, छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

माधवपुरम निवासी एक महिला ने मंगलवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को दी शिकायत में कहा कि देते हुए बताया कि एक महीने पूर्व उसकी मुलाकात रेलवे रोड निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को तांत्रिक बताया था। महिला के अनुसार तांत्रिक ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया था। आठ दिन पूर्व आरोपी महिला के घर पहुंचा और तांत्रिक क्रिया के नाम पर 50 हजार रुपये ले लिए थे। पैसे लेने के बाद आरोपी दो दिन बाद महिला के घर पहुंचा था। 

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने शोर मचा दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस को जांच के लिए निर्देश दिया गया है। 

धोखाधड़ी के दस हजार वापस कराए
नौचंदी थाने की साइबर टीम ने ठगी का शिकार हुए पीड़ित पुनीत सभरवाल के दस हजार रुपये वापस कराए हैं। होटल बुक करने के नाम पर ठगी की गई थी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी पुनीत सभरवाल से कुछ समय पहले अज्ञात व्यक्ति ने होटल बुकिंग के नाम परधोखाधड़ी कर गूगलपे के माध्यम से 10 हजार रुपये ठग लिए थे। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित ने नौचंदी थाने पर दर्ज कराई थी।

नौचंदी थाने पर पर गठित साइबर टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर पोर्टल पर शिकायत अपलोड कर ठगी करने वाले का खाता ब्लाॅक कराया था। साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से आरोपी के खाते की ट्रांजक्शन डिटेल हासिल कर संबंधित बैंक मैनेजर से समन्वय स्थापित करके दस हजार रुपये पीड़ित के वापस कराए हैं। संवाद

पैसे देने से इंकार करने पर मां-बेटे से मारपीट
भावनपुर थाना के जयभीमनगर के मोहल्ला संजय विहार निवासी निवासी रोहित मोबाईल रिपेरिंग का काम करता है। उसने बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले युवक ने उससे पैसे मांगे थे। इंकार करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। काली नदी पुलिस को इस बाबत तहरीर दी। इससे नाराज होकर आरोपी युवक ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुस आए। उसके साथ लोहे की रॉड से मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव कराने पहुंची रोहित की मां सोनिया के साथ भी मारपीट करते हुए मां-बेटे को घायल कर दिया। 

यह भी पढ़ें: UP: ड्राइवर ने छुट्टी मांगी तो कारोबारी ने खोया आपा, सुनाया ऐसा फरमान, आप भी कह उठेंगे-ऐसा कौन करता है भाई!

कचहरी में जेबकतरों को धुना, जेल भेजा
परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी दीपक राणा किसी काम से बुधवार को एसडीएम कोर्ट में आए थे। दोपहर के समय वह काम खत्म कर कोर्ट से वापस लौट रहे थे। इसी बीच दो युवकों ने उनकी कमीज की जेब में रखे तीन हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित को चोरी का एहसास हुआ। उसने दो युवकों को रुकने का इशारा किया। दोनों आरोपी मौके से भागने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने इन्हें पकड़कर जमकर पीटा। आरोपियों की पहचान अरशद व अनस निवासी लिसाड़ी गेट के रूप में हुई।  

अस्पताल गई महिला लापता, पुलिस कर रही तलाश
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पुरानी मोहनपुरी से अस्पताल के लिए घर से निकली 47 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुरानी मोहनपुरी निवासी जगरोशनी मंगलवार को घर से प्यारे लाल जिला अस्पताल से दवाई लेने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह शाम तक वापस नहीं लौटी। बुधवार सुबह परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर में भी जगरोशनी का नाम नहीं मिला है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से तलाश की जा रही है।

गृह क्लेश में युवक ने लगाई फांसी
भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गढ़ रोड पर संजय विहार कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय विकास उर्फ मोदी मजदूरी का कार्य करता है पिछले काफी समय से विकास का अपनी पत्नी कविता से गृह क्लेश चल रहा था। 
पत्नी बीस दिन पूर्व अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी।

विकास ने मंगलवार देर रात कमरे में रस्सी बांध कर आत्महत्या कर ली। जब सुबह विकास ने दरवाजा नहीं बोला तो पड़ोसियों ने छत पर जाकर देखा तो विकास फांसी के फंदे से लटका हुआ था। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed