फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Uproar over suspicion of sacrifice in a religious place, electric bus crushes feetof a kid

Meerut Crime News: धर्मस्थल में बलि देने की आशंका पर हंगामा, इलेक्ट्रिक बस ने 7 साल के मासूम का पैर कुचला

Sat, 19 Apr 2025 03:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 19 Apr 2025 03:22 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर एक स्थित धर्म स्थल में शुक्रवार को फर्श पर खून और मांस के अवशेष मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Uproar over suspicion of sacrifice in a religious place, electric bus crushes feetof a kid
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर एक स्थित धर्म स्थल में शुक्रवार को फर्श पर खून और मांस के अवशेष मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों ने बलि देने की आशंका जताते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और खून का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।

विज्ञापन


रिठानी गांव निवासी गीता देवी शुक्रवार सुबह शताब्दीनगर सेक्टर एक स्थित धर्मस्थल में पूजा करने गईं थीं। मुख्य द्वार की सीढ़ी पर खून से तीन अस्पष्ट शब्दों में एक नाम लिखा था। परिसर के अंदर फर्श पर जगह-जगह खून पड़ा था। कई जगह मांस के अवशेष थे। आसपास दीवारों को खून से रंगा देखकर गीता की चीख निकल गई। घटना की जानकारी मिलने पर रिठानी और शताब्दीनगर सेक्टर एक के लोगों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों ने मंदिर में बलि दिए जाने की आंशका जताकर हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर व आसपास जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीं। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगाें को आरोपी की पहचान कर जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगो ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पूर्व रिठानी निवासी परिवार के सदस्यों ने खुद पर दैवीय शक्ति का असर बताकर हंगामा किया था, जिसमे परिवार के सदस्य अनुज (20) की मौत हो गई थी। पुलिस ने गंगाजल से मंदिर की सफाई कराई।  
इस मामले में कार्यवाहक सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि खून का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। धर्मस्थल की सफाई करा दी गई है। घटना से जुड़े आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
nलगातार हो रहीं घटनाओं से लोगों में दहशत : रिठानी चौकी क्षेत्र में लगातार हो रही एेसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पहले रिठानी के परिवार के सदस्यों का खुद पर दैवीय शक्ति का असर बताकर हंगामा करने और परिवार के सदस्य की मौत हो जाने के बाद अब मंदिर में खून और मांस के अवशेष मिलने की घटना से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। शाम के समय चहल पहल से मशगूल रहने वाले रिठानी गांव में विगत कई दिनों से शाम सात  बजे ही लोगों के घरों के दरवाजे बंद हो जाते हैं।
 

रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस ने 7 साल के मासूम का पैर कुचला
नौचंदी थाना क्षेत्र में हापुड़ अड्डे के निकट रोडवेज की तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक बस ने मां के साथ जा रहे सात साल के मासूम का पैर कुचल दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। बालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बस अपने कब्जे में ले ली। 

मेडिकल थाना क्षेत्र के डिग्गी निवासी संजीदा की शादी बुलंदशहर के चांदपुर गांव निवासी मौसम अली से हुई थी। संजीदा अपने मायके आई हुई थी। शुक्रवार को वह बेटे युसुफ के साथ ब्रह्मपुरी क्षेत्र के तारापुरी में अपनी रिश्तेदारी में गई थी। लौटते समय हापुड़ अड्डे पर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस ने बालक को टक्कर मार दी।

इसके बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। उसके पैर को कुचल दिया। शोर मचने पर आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। संजीदा ने आरोप लगाया कि बस चालक नशे में था। इशारा करने के बाद भी उसने बस नहीं रोकी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी व उसके रिश्तेदारों पर लाखों के आभूषण व नकदी ले जाने का आरोप 
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में महिला अपने ससुराल से लाखों के आभूषण व नकदी ले गई। महिला के पति ने आरोप लगाया कि पहले से उसकी पत्नी शादीशुदा थी। झूठ बोलकर उसकी शादी कराई गई। मोहम्मद सालिम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 6 फरवरी 2023 को देहली गेट थाना क्षेत्र के कोटला कबूतर मंडी निवासी निशा के साथ हुई थी। 

आरोप है कि शादी के बाद पत्नी का व्यवहार उसके घर वालों के साथ अच्छा नहीं था।  वह अक्सर झगड़ा करती थी। 10 सितंबर 2024 को निशा और उसके परिवार वाले मोहम्मद सालिम की गैरमौजूदगी में करीब 10 लाख कीमत के आभूषण, एक लाख के कपड़े और करीब 40 हजार की नकदी लेकर चले गए। 

निशा ने उसके साथ रहने से साफ इन्कार कर दिया। जानकारी करने पर उसे पता चला कि निशा पहले से शादीशुदा थी। पहली शादी छिपाकर उसके साथ दूसरी शादी कराई गई। पीड़ित ने निशा के साथ उसके पिता इरफान, मां नसीम, भाई साकिब, शाहबाज, अरशान, रिहान, बहन इमराना, फारिया व पहले पति शाहजेब और उसके भाई दानिश, मशकूर और बिचौलिया नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।  

युवती के फोटो और वीडियो अश्लील बनाकर किए वायरल
कंकरखेड़ा क्षेत्र की युवती की इंस्टाग्राम आईडी से कुछ लोगों ने निजी फोटो और वीडियो लेकर उन्हें एडिट कर अश्लील बना दिया। आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे और फोटो-वीडियो को वायरल कर दिए। फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की नौकरी भी छूट गई। इससे परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया। पीड़िता की शिकायत और एसएसपी के आदेश पर कंकरखेड़ा पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि वह कंकरखेड़ा की एक कॉलोनी में माता-पिता के साथ रहती है। माता-पिता वृद्ध हैं और अक्सर बीमार रहते हैं। वह प्राइवेट नौकरी कर घर का खर्च चला रही थी। युवती की इंस्टाग्राम आईडी पर परिवार के साथ फोटो और वीडियो थे। 6 फरवरी को उसने कुछ आईडी से अपने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल होते देखे। ये गलत तरीके से किसी ने एडिट कर रखे थे। उसी दिन एक मोबाइल से किसी नूर मोहम्मद नाम के युवक का फोन आया। उसने खुद को रामनगर हापुड़ अड्डे का रहने वाला बताया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अश्लील बातें की। 

आरोपी ने अपने जानने वाले जाहिद, समीर अहमद और अमन के मोबाइल से भी अश्लील मेसेज उसके मोबाइल पर कराए। पीड़िता ने आरोपियों से ऐसा न करने को कहा और फर्जी तरीके से एडिट किए गए फोटो व वीडियो को डिलीट करने को कहा। आरोपियों ने फोटो और वीडियो डिलिट करने से मना कर दिया। पीड़िता ने उसी दिन अपनी आईडी बंद कर दी।

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट 
कंकरखेड़ा पुलिस ने सोहेल अहमद, इमरान सोहेल निवासी मधोपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार, मोहम्मद हमदूर रहमान खान निवासी अचलपुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, नूर मोहम्मद निवासी रामनगर इस्लामाबाद मेरठ, सुशील निवासी डोंबिवली मुंबई, समीर अहमद कसाबपुरा अकोला महाराष्ट्र और अमन निवासी महोली जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

किशोरी के अपहरण की कोशिश का आरोपी जेल भेजा
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी के अपहरण की कोशिश के आरोपी शानू को पुलिस ने जेल भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को किशोरी की मां ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कराते हुए महिला ने बताया कि उसके पति की दुकान पर कभी-कभी बेटी भी बैठ जाती है। पावली खास निवासी शानू ने धर्म छिपाकर उनकी बेटी को बहला-फुसला लिया। आरोपी के कहने में आकर पीड़िता शादी के लिए घर में रखे 50 हजार रुपये और जेवर लेकर निकल गई। आरोपी शानू उसका गली के बाहर इंतजार कर रहा था। इसी दौरान परिजन ने दोनों को गली में ही पकड़ लिया। आरोपी चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने शुक्रवार को शानू को गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। 

ट्रक ने कार को 50 मीटर तक घसीटा, चालक घायल
सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। भावनपुर थाना स्थित काली नदी के पास आठ अप्रैल को ट्रैक्टर-ट्रॉला ने बाइक सवार छात्र प्रियांशु (18) निवासी इंद्रपुरा किठौर को टक्कर मार दी थी। चालक फरार हो गया था। परिजनों ने छात्र को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। 

किठौर थाना के गांव इंद्रपुरा निवासी प्रियांशु पुत्र बबली किला परीक्षितगढ़ स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं कर रहा था। आठ अप्रैल को वह मेरठ से बाइक पर अपने घर जा रहा था। थाना भावनपुर के काली नदी पीर के पास सामने से तेज गति से आ रहे ओवरलोड ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने उसे टक्कर मार दी थी। उधर, बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां सुवेत लता, पिता बबली सिंह, छोटे भाई दिपांशु सदमे में हैं। 

वहीं, छात्र के परिजनों के साथ गन्ना समिति के चेयरमैन विरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि थाने के मुंशी ने प्रियांशु के चाचा, मामा सहित अन्य लोगो से अभद्र व्यवहार किया था। 
पीड़ित पक्ष को हवालात में बंद करने की धमकी भी दी गई। मामले में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।

युवती के साथ किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार 
लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह युवती के साथ उसके ताऊ के घर में पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि शिकायत करने पर युवक के पिता ने युवती के परिजनों को धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अभिषेक और उसके पिता मनोज को गिरफ्तार कर लिया। युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह पीडि़ता के साथ यह घटना हुई। ताऊ और ताई घर के बाहर गए थे। ताऊ की लड़की कुछ देर के लिए घर से बाहर चली गई। आरोप है पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया।  

दरिंदगी की शिकार बालिका की हालत गंभीर, होश आया
रामपुर जनपद के सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी का शिकार हुई 11 साल की मूकबधिर व मानसिक रूप से कमजोर मासूम बिटिया की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बालिका की आंत भी डेमेज हो गई। डॉक्टरों की टीम ने उसके दो ऑपरेशन किए। उसके मुंह पर भी चोट पाई गई। मुंह की भी सर्जरी की गई। इससे पता चल रहा है कि उसके साथ किस हद तक दरिंदगी की गई है। शुक्रवार सुबह उसे होश आ गया है, लेकिन हालत गंभीर बनी है।

11 साल की बिटिया को मेरठ मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग में भर्ती कराया गया है। विभाग की हेड डॉ. रचना चौधरी की देखरेख में उपचार हुआ। शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए। अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि आंत भी डेमेज हो गई है। डॉक्टरों की टीम ने मासूम के दो ऑपरेशन किए। शुक्रवार को होश आने पर बालिका का डॉ धीरज बालियान की निगरानी में उपचार किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि बालिका के दो ऑपरेशन किए गए हैं। मुंह पर भी चोट के सर्जरी की गई है।  

सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार छात्र की मौत
नेशनल हाईवे-58 पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार चालक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सरधना रोड पर आर्क सिटी कॉलोनी निवासी विकास कुमार ने बृहस्पतिवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि वह दोपहर के समय अपनी कार से किसी काम से शिव चौक की तरफ जा रहे थे। इसी बीच कैलाशी अस्पताल से पहले दिल्ली की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण खो गया। आरोप है कि आरोपी ट्रक चालक कार को 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। जिसमें कार चालक घायल हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि कार चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  

मेडिकल में कांग्रेसियों ने जाना पीड़ित बालिका का हाल
मेरठ। रामपुर में अनुसूचित जाति की 11 वर्षीय मूकबधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था, इस बच्ची का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है। बच्ची का हाल जानने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी मेडिकल पहुंचे। अवनीश काजला ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने फोन पर हाल जाना। उन्हें हर संभव मदद और न्याय दिलाने तक साथ देने का वादा किया। इस दौरान सलीम खान, विनोद सोनकर, सुमित विकल, तेजपाल डाबका, सचिन शर्मा, दुष्यंत सागर, राजू यादव, नौशाद, आदि मौजूद रहे।  

बरातियों पर फायरिंग के आरोपी को जेल भेजा
मेरठ। परतापुर में थाने से 200 मीटर दूर बरातियों के साथ मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी अमन को जेल भेज दिया। पुलिस गेस्ट हाउस मालिक की तलाश में जुटी है। बृहस्पतिवार रात ब्रह्मपुरी निवासी अनिल मित्तल के बेटे अक्षित की दिल्ली रोड स्थित मिराकी रिजोर्ट में बरात आई थी। चढ़त के दौरान कसाना गेस्ट हाउस के मालिक अनिल कसाना और उसके साथियों का किसी बात पर बरातियों से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। गेस्ट हाउस मालिक के साथी अमन कसाना ने पिस्टल से चार राउंड फायरिंग की थी, एक गोली दूल्हे के मामा के बेटे उत्कर्ष मित्तल के पैर में लगी थी। 

साइबर ठगों ने युवक से 50 हजार रुपये ठगे
मेडिकल क्षेत्र के शिवमपाल को फर्जी ऑफर का झांसा देकर साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेल रोड आशानगर निवासी शिवमपाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 19 फरवरी को उनके पास अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉलर ने उन्हें ऑनलाइन खरीदारी करने पर फर्जी ऑफर दिखाकर पेटीएम से 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

सहेली ने भाई के साथ मिलकर 1.20 लाख ठगे
गांव मामेपुर निवासी शिवांगी से उसकी मुजफ्फरनगर निवासी सहेली मोनिका रानी ने भाई शशांक के साथ मिलकर 1.20 लाख रुपये ठग लिए। रकम वापस मांगने पर जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता ने गंगानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।   

 शिवांगी ने बताया कि मुजफ्फरनगर के कुतुबपुर निवासी मोनिका उसकी दोस्त थी। वर्ष 2023 में मोनिका भाई शशांक के साथ घर आई और एक बिजनेस प्लान के बारे में बताया। कहा कि इसमें 1.20 लाख रुपये का निवेश करने का सुझाव दिया। शिवांगी ने 1.20 लाख रुपये ऑनलाइन 

मोनिका के खाते में भेजे। मोनिका ने उसके मोबाइल में एक एप इंस्टाल कराकर उसकी आईडी बना दी। उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि दस्तावेजों की छायाप्रति पर उसके हस्ताक्षर करा लिए। बाद में ठगी का एहसास हुआ। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह का कहना है रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed