फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Two youths sexually assaulted with girl in a village of Parikshitgarh one accused arrested

यूपी: शौच के लिए गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता, होश में आने पर सुनाई आपबीती

Thu, 31 Mar 2022 10:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Mar 2022 10:59 PM IST
सार

युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता बेहोशी की हालत में खेत में पड़ी मिली। वहीं होश में आने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। 

विज्ञापन
Meerut Crime News: Two youths sexually assaulted with girl in a village of Parikshitgarh one accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व शौच के लिए गई युवती को गांव के ही दो युवकों द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती दो दिन पूर्व गांव के जंगल में शौच के लिए गई थी। गांव के ही दो युवक युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक युवती को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। परिजनों को युवती जंगल में बेहोशी की हालत में मिली। पीड़िता ने होश में आने पर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह: आग लगने से मची भगदड़, धुएं से घुटने लगा दम, बेहोश होकर गिरे कर्मचारी, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने गांव के युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गांव निवासी कृष्णपाल और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी कृष्णपाल को गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: दिलचस्प मामला: पत्नी के लिए रिश्तेदार पर हुआ शक, फिर नकली नोटों के सहारे रची बड़ी साजिश, पर खुद ही फंस गया, पढ़ें पूरी कहानी

सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed