फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Transporters held a meeting regarding Kanwar Yatra, six people who stole wire worth 12 lakh

Meerut Crime News: कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने की बैठक, 12 लाख का तार चोरी करने वाले छह पकड़े

Thu, 10 Jul 2025 05:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 10 Jul 2025 05:25 PM IST
सार

परतापुर पुलिस ने बिजली बंबा बाईपास पर गत बृहस्पतिवार रात मिनी ट्रक से 12 लाख रुपये की कीमत का तांबे का तार चोरी करने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें मेरठ से अपराध के मुख्य समाचार।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Transporters held a meeting regarding Kanwar Yatra, six people who stole wire worth 12 lakh
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में ट्रांसपोर्ट नगर में कांवड़ मेला सही तरीके से संपन्न हो जाए इसे लेकर बुधवार को बैठक हुई। मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा रहे। इस दौरान उन्होंने सभी ट्रांसपोर्टर की बातों को ध्यान से सुना और अपनी बात रखी। उन्होंने सभी से यात्रा को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। इस दौरान ट्रांसपोर्टर अमरजीत चिन्योटी ने पूर्ण रूप से सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा किसी प्रकार की कोई समस्या यात्रा को लेकर ट्रांसपोर्टर को नहीं है। बैठक में राजकुमार सचदेवा, राकेश विज, पंकज अनेजा, अरुण चौहान, राज शर्मा, हरी गुप्ता, सरदार जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


 

मकान बनाने के नाम पर महिला ने की 94 लाख रुपये की ठगी
कस्बा सरधना के मोहल्ला तगायान में एक महिला ने मकान निर्माण के नाम पर मोहल्ले के कई लोगों से करीब 94 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला 10 दिन से गायब है। पीड़ितों में महिलाएं भी शामिल हैं, जिनसे आरोपी ने विश्वास में लेकर गहने और नकदी ले ली थी। बुधवार को ठगी के शिकार लोग थाने पहुंचे और आरोपी महिला के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने कीटनाशक फैक्टरियों पर मारा छापा 
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित कीटनाशक फैक्टरियों पर छापा मारकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कीटनाशक की इन यूनिटों में काफी कमियां पाए जाने पर कीटनाशक बनाने पर रोक लगा दी और नोटिस जारी कर दिया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परतापुर औद्योगिक इलाके में संचालित चेतक बायोसाइंस,  टेक्नोसोएल केम, गुरु साहिब फर्टिलाइजर एंड केमिकल,  नंदी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड में पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसमें पाया गया कि कंपनी संचालकों ने कीटनाशक प्रयोगशाला को ठीक से स्थापित नहीं किया हुआ है। 

अब तक बनाई गई कीटनाशक और बिक्री किए गए अभिलेख जैसे स्टॉक रजिस्टर आदि का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। इसलिए कीटनाशी अधिनियम की धारा 21 के तहत कीटनाशक विनिर्माण पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर दिया। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने बनाए  जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मेरठ जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिनमें मेरठ ब्लॉक से अरुण कौशिक, रोहटा से जवाहर सिंह, जानी से विजय चिकारा, सरूरपुर से मुरसलीन चौहान, दौराला  से सत्यप्रकाश शर्मा, सरधना से सलीम अख्तर, मवाना से मूलचंद भाटी, हस्तिनापुर से सुमनेश, किला परीक्षितगढ़ से नासिर त्यागी, रजपुरा से ग्राम प्रधान रुस्तम सैफी, माछरा से फिदा हुसैन, खरखौदा ब्लॉक से नवीन गुर्जर को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। 

 

12 लाख का तांबे का तार चोरी करने वाले छह पकड़े
 परतापुर पुलिस ने बिजली बंबा बाईपास पर गत गुरुवार रात मिनी ट्रक से 12 लाख रुपये की कीमत का तांबे का तार चोरी करने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी का तार भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ और तार खरीदने वाले दो कबाड़ियों की तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस खुलासा करेगी।

हरियाणा अंबाला के दुर्गानगर निवासी राजकुमार अंबाला की श्रीराधारानी ट्रांसपोर्ट कंपनी में मिनी ट्रक पर चालक हैं। बृहस्पतिवार तीन जुलाई को राजकुमार तांबे के तार के 31 बंडल लेकर मिनी ट्रक से अंबाला से करनाल, शामली, मेरठ होते हुए बुलंदशहर जा रहा था। देर रात मेरठ आने पर बिजली बंबा बाईपास पर चार बाइकों पर सवार आठ युवकों ने ट्रक से तिरपाल फाड़कर 26 बंडल तार के चोरी कर लिए थे। 

चोरी किए गए कॉपर की कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। परतापुर ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छह बदमाशों को पकड़ा है। सीसीटीवी देखने पर पता चला कि बदमाशों ने कंकरखेड़ा के पास से इस ट्रक का पीछा किया और चलती बाइक से पीछे ट्रक में चढ़कर दो बदमाश तांबे के तारों के बंडल नीचे गिराते रहे, बाकी बदमाश उन बंडल को उठाते रहे। पकड़े गए सभी बदमाश लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन बदमाशों ने अधिकांश तांबे का तार शहर के ही दो कबाड़ियों को बेच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed