फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News Today: Six couples caught in objectionable condition in a hotel, bike rider points pistol

Meerut Crime News Today: होटल में आपत्तिजनक हालत में छह जोड़े पकड़े, बाइक सवार ने युवक पर तानी पिस्टल

Thu, 24 Apr 2025 11:18 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 24 Apr 2025 11:18 AM IST
सार

मेरठ के भावनपुर में पुलिस ने छापा मारकर होटल में आपत्तिजनक स्थिति में छह जोड़ों को पकड़ा मेरठ से अपराध संक्षेप पढ़ें एक क्लिक में।  

विज्ञापन
Meerut Crime News Today: Six couples caught in objectionable condition in a hotel, bike rider points pistol
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र छिलौरा गेट के पास गलत गतिविधियों की शिकायत मिलने पर रॉयल होटल में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से तीन युवकों और तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने रजिस्टर चेक किए। इसमें सबकी एंट्री मिली। कुछ अश्लील सामग्री भी बरामद की गई। पूछताछ के बाद टीम ने सभी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा को शिकायत मिल रही थी कि इस होटल में गलत गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद उन्होंने सीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ भावनपुर पुलिस के साथ होटल में पहुंचे और जांच की। होटल में रखे गए रजिस्टर को देखा गया। इसमें आधार कार्ड और एंट्री सही पाई गई। इसके बाद कमरे की तलाशी ली गई तो युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। कुछ अश्लील सामग्री भी मिली। सभी युवक-युवतियों के परिजनों को कॉल किया गया। पूछताछ के बाद उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि होटल के  लाइसेंस के बारे में जानकारी मालिक से की जा रही है। लाइसेंस नहीं दिखाएंगे तो होटल मालिक पर कार्रवाई की जाएगी और होटल सीज किया जाएगा। 

बाइक सवार ने युवक पर तानी पिस्टल
दिल्ली रोड पर एक पेट्रोल पंप पर बुधवार दोपहर स्कूटी सवार युवक प्रांशल जैन पर बाइक सवार ने पिस्टल तान दी। टीपीनगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर निवासी प्रांशल जैन ने बताया कि वह बुधवार दोपहर दिल्ली रोड पर एक पेट्रोल पंप पर स्कूटी में तेल भरवाने गया था। इसी दौरान बाइक सवार युवक वीर पारचा भी पहुंच गया।

उसने प्रांशल को स्कूटी पीछे करने के लिए कहा। इस पर दोनों में विवाद बढ़ गया। बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद आरोपी ने प्रांशल के सिर पर पिस्टल तान दी। आसपास के लोग पीछे हट गए। आरोपी धमकी देकर चला गया। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।  

संजय की मौत का कारण स्पष्ट नहीं
सरधना क्षेत्र में कांवड़ पटरी मार्ग पर कपसाड़ गांव के सामने मृत मिले चालक संजय की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो सका है। विरसा संरक्षित रखा गया है। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र के गांव चांद समद निवासी संजय (40) गाजियाबाद में वाहन चलाता था। मंगलवार को संजय वाहन लेकर घर से गाजियाबाद के लिए जा रहा था। बुधवार को सरधना क्षेत्र में कांवड़ पटरी मार्ग पर कपसाड़ गांव के पास गंग नहर पटरी के किनारे गाड़ी खड़ी मिली थी। कुछ दूरी पर संजय का शव मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। एसपी देहात ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

युवक पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
लिसाड़ीगेट के किदवईनगर में शावेज पर गोली मारने के आरोपी जिल्लू उर्फ इस्लामुद्दीन निवासी किदवईनगर निवासी कल्लूगढी डासना मसूरी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कई आरोपी पहले जेल जा चुके हैं। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि भूमिया का पुल निवासी शावेज की बाबर, कल्लू, जुनैद समेत 8-10 युवकों से रंजिश चल रही है।

ये लोग उसके घर के पास ही रहने वाले हैं। आरोपियों ने शावेज के साथ मारपीट की और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उसके पेट में तीन गोलियां लगीं थीं। इसके बाद आरोपी भाग गए थे। उसका उपचार आनंद अस्पताल में किया गया था। इसी मामले में बुधवार को लिसाड़ी गेट पुलिस ने जिल्लू को गिरफ्तार कर लिया। 

जानलेवा हमले के दोषी को सात वर्ष की सजा
अपर जिला जज कोर्ट संख्या-सात अभिषेक उपाध्याय ने जान से मारने का प्रयास करने के आरोपी अन्नू निवासी रामनगर परीक्षितगढ़ को दोषी मानते हुए सात वर्ष के कारावास से दंडित किया है। अभियोजन के अनुसार विनीत कुमार ने 23 मई 2019 को थाना परीक्षितगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बताया था कि आरोपी अन्नू ने रंजिश के चलते उसके पिता पर दरांती से हमला कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश की। कोर्ट ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अन्नू को दोषी करार देकर सजा सुनाई। 

गैंगस्टर एक्ट में दोषी को सवा दो साल की सजा
स्पेशल जज ने गैंगस्टर एक्ट में नामजद आरोपी अंकित निवासी पबरसा दौराला को दोषी मानते हुए दो वर्ष चार महीने 28 दिन के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कंकरखेड़ा थाने पर 23 मई 2022 को लखवाया निवासी संजय पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसमें बताया था कि तीन जुलाई 2022 को सुभाष काॅलोनी निवासी संजीव ने भी जंगेठी से सरिया आदि सामान चोरी किया गया। जांच में अंकित निवासी पबरसा सहित अन्य के नाम प्रकाश में आए। बाद में डीएम के आदेश पर कंकरखेड़ा थाने में गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था। पुलिस की सशक्त पैरवी पर कोर्ट ने गैंगस्टर अंकित को सजा सुनाई है।  

पड़ोसी ने हथौड़े से किया जानलेवा हमला, शिकायत
 लोहियानगर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में दो बच्चों के आपसी झगड़े में दो परिवार में झगड़ा हो गया। इसमें पड़ोसी के परिवार ने जानू और आमिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला किया। हमले में जीजा साले घायल हो गए। इसकी शिकायत थाना पुलिस से की। कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को एसएसपी से शिकायत की गई है।

 इस्लामनगर की गली नंबर 24 में किराए पर रहता हैं। 20 अप्रैल को जानू का बेटा गली में खेल रहा था। इसी बीच खेलने को लेकर पड़ोसी बच्चों से कहासुनी हो गई। कुछ देर में बच्चों का झगड़ा बड़ों के बीच पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग गाली-गलौज करने लगे। आरोप है इसी बीच पड़ोसी ने लाठी-डंडो और हथौड़े से जानलेवा हमला किया। घायल अवस्था में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed