फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Husband made serious allegations against wife, appealed to SSP, read crime summary

Meerut Crime News: पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार, पढ़ें अपराध संक्षेप

Tue, 29 Apr 2025 04:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 29 Apr 2025 04:57 PM IST
सार

अमरोहा के एक युवक ने सोमवार को एसएसपी को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो बनाती है। पढ़ें मेरठ से अपराध संक्षेप।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Husband made serious allegations against wife, appealed to SSP, read crime summary
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के एक युवक ने सोमवार को एसएसपी को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो बनाती है। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देती है। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

विज्ञापन


अमरोहा निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी शादी लगभग एक साल पूर्व कंकरखेड़ा निवासी एक महिला से हुई थी। शादी के बाद से ही महिला ने गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया था। महिला इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट करने लगी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के कुछ दिन पीड़ित को पता चला कि महिला की पहले भी दो शादी हो चुकी हैं। महिला पक्ष के लोग शादी का झांसा देकर दूसरे पक्ष से पैसे ऐंठने का काम करते है। महिला तीन महीने पूर्व उसके घर से पैसे व जेवरात लेकर भाग गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 29 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ 

अंबाला एक्सप्रेस से कटकर अज्ञात शख्स की मौत
मेरठ के परतापुर ओवरब्रिज स्थित रेलवे फाटक के पास सोमवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर चल रहे 50 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची परतापुर थाना पुलिस और जीआरपी ने शव की शिनाख्त का प्रयास कि लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर एक शख्स रेलवे ट्रैक पर चलकर रेलवे फाटक संख्या 22 सी की ओर आ रहा था। इसी दौरान दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही अंबाला एक्सप्रेस से कटकर शख्स की मौत हो गई। इंस्पेक्टर जीआरपी विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, शिनाख्त का प्रयास किए जा रहा है।

सड़क पर स्टंट करने वाले पांच गिरफ्तार, पांच लग्जरी कार बरामद
सड़क पर गाड़ियों से स्टंट कर मार्ग अवरूद्ध करने और राहगीरों की जान खतरे में डालने वाले पांच आरोपियों को ब्रह्मपुरी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मर्सिडीज, रेंज रोवर समेत पांच लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ कई दिन से पुलिस को शिकायत मिल रही थीं।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कुछ लोगों के सड़क पर गाड़ियों से स्टंट करने की शिकायत मिली थीं। इससे मार्ग अवरूद्ध हो गया था और कई राहगीर भी गाड़ियों की चपेट में आने से बचे थे। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने, मार्ग अवरूद्ध करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

इस मामले में लोहियानगर क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी साेनू, नौशाद और सलाउद्दीन, जामिया कॉलोनी निवासी अमीर मोहम्मद, कांच का पुल निवासी कासिफ को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस एक लाल रंग की मर्सिडीज, लाल रंग की रेंज रोवर, काली स्कॉर्पियो, होंडा सिटी, महिंद्रा एक्सयूवी पुलिस ने बरामद की।

सड़क पर स्टंट करने वाले पांच गिरफ्तार, पांच लग्जरी कार बरामद
सड़क पर गाड़ियों से स्टंट कर मार्ग अवरूद्ध करने और राहगीरों की जान खतरे में डालने वाले पांच आरोपियों को ब्रह्मपुरी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मर्सिडीज, रेंज रोवर समेत पांच लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ कई दिन से पुलिस को शिकायत मिल रही थीं।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कुछ लोगों के सड़क पर गाड़ियों से स्टंट करने की शिकायत मिली थीं। इससे मार्ग अवरूद्ध हो गया था और कई राहगीर भी गाड़ियों की चपेट में आने से बचे थे। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने, मार्ग अवरूद्ध करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

इस मामले में लोहियानगर क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी साेनू, नौशाद और सलाउद्दीन, जामिया कॉलोनी निवासी अमीर मोहम्मद, कांच का पुल निवासी कासिफ को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस एक लाल रंग की मर्सिडीज, लाल रंग की रेंज रोवर, काली स्कॉर्पियो, होंडा सिटी, महिंद्रा एक्सयूवी पुलिस ने बरामद की।

अछरोंडा मोड़ पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव-फोटो
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के अछरोंडा रोड स्थित एक कालोनी के पीछे युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक की पहचान रविंद्र 27 पुत्र श्याम सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बहसुमा के तखावली गांव निवासी रविंद्र पुत्र श्याम सिंह परिवार के साथ अछरोंडा मोड पर बनी एक कॉलोनी में रहता था। वह परतापुर की एक कंपनी में काम करता था। रविवार रात स्थानीय युवक ने कालोनी के पीछे एक खाली प्लॉट में खड़े पेड़ से रविंद्र का शव लटका देखा। मृतक के भाई गोपाल ने शव की शिनाख्त की।

परिजनों के अनुसार, रविंद्र शराब पीने का आदि था। इस कारण घर में विवाद रहता था। रविवार शाम को भी उसका पत्नी से विवाद हुआ था। रविंद्र की मौत के बाद पत्नी आरती, बेटी भारती, बेटा हिमांशु और कल्लु का रो रोकर बुरा हाल था। कार्यवाहक सीओ सौम्या अस्थाना का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

सोते हुए मजदूरों पर चाकू से हमला, रुपये लूटे
पल्लवपुरम में रविवार देर रात एक बदमाश ने दो सोते हुए मजदूरों पर चाकू से हमला बोल दिया। दोनों से रुपये लूट लिए। हमले में एक मजदूर घायल हो गया। मजदूर तुलसी और रंजीत रविवार देर रात सो रहे थे। इस दौरान सोफीपुर गांव निवासी बदमाश ने चाकू से हमला बोल दिया। आंख खुलने पर उन्होंने बचने का प्रयास किया।

विरोध करने पर उसने तुलसी की गर्दन और हाथ पर हमला बोल दिया। चाकू के बल पर आरोपी ने तुलसी से दो हजार व रंजीत से 28 सौ रुपये लूट लिए। दोनों मजदूर पल्लवपुरम थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, छह घायल
परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर रिठानी मेट्रो स्टेशन के पास चालक की लापरवाही के कारण सोमवार को एक ऑटो अंनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

माधवपुरम निवासी ऑटो चालक वसीम परतापुर तिराहे से सवारी लेकर बेगमपुल जा रहा था। दिल्ली रोड पर मेट्रो स्टेशन के पास कार को ओवरटेक करने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायल चालक वसीम, ओमप्रकाश, चांदनी, हरीश, विमला और सोनिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद दिल्ली रोड़ पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। कार्यवाहक सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed