फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

थाने में पुलिस और सपाइयों में संघर्ष

Tue, 23 Feb 2016 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Tue, 23 Feb 2016 03:03 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
टीपी नगर थाने में सोमवार देर रात पुलिस और सपाइयों में संघर्ष हो गया। बखेड़ा दरोगा द्वारा सपा नेत्री के बेटे को थाने लाने पर शुरू हुआ। जिसके बाद विवाद इतना फैला कि थाने पहुंची सपा नेत्री को दरोगा ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर घसीटते हुए पीटा।
विज्ञापन


सूचना पर थाने पहुंचे सपाइयों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़कर पीटते हुए तोड़फोड़ कर डाली। जिसमें एक दरोगा का पैर टूट गया। काफी देर तक अराजकता की स्थिति रही। एसएसपी और एसपी सिटी फोर्स लेकर थाने पहुंचे और लाठीचार्ज कर सपाइयों को दौड़ा लिया। सपा नेत्री समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला भगवतपुरा, ब्रह्मपुरी निवासी संगीता राहुल समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष है। संगीता का बेटा नितिन राहुल नगर निगम में ठेकेदारी करता है। नितिन अपने दोस्त विशाल निवासी नवीन मंडी के साथ सोमवार रात कार से शादी से लौट रहा था। मंडी गेट पर कार खड़ी करके दोनों दोस्त बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी नवीन मंडी चौकी इंचार्ज सर्वेश यादव वहां पहुंचा। चौकी इंचार्ज ने खड़े होने की बात पूछी तो नितिन ने खुद को सपा नेता बताया। दरोगा की दोनों युवकों से कहासुनी हो गई। जिस पर दरोगा दोनों को जीप में बैठाकर थाने ले आया। इसकी जानकारी पर सपा नेत्री संगीता राहुल आधा दर्जन युवकों के साथ टीपी नगर थाने जा पहुंची।

सपा नेत्री और दरोगा सर्वेश की थाने में तीखी झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ा कि सपा नेत्री और दरोगा में मारपीट शुरू हो गई। सपा नेत्री ने आरोप लगाया कि दरोगा ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसको घसीटा और बदसलूकी करते हुए अंदर खींचकर ले गया। जबकि दरोगा का आरोप है कि सपा नेत्री व उसके बेटे नितिन समेत आधा दर्जन लोगों ने उसको थाने में पीटा और फिर उसका पैर तोड़ डाला।

थाने में सपा नेत्री और दरोगा में मारपीट की जानकारी पर सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों से मारपीट करते हुए थाने में तोड़फोड़ कर डाली। जिसके बाद एसएसपी डीसी दूबे और एसपी सिटी ओपी सिंह कई थानों की फोर्स लेकर वहां पहुंच गए। एसपी सिटी ने लाठी फटकारकर सपा नेत्री समेत चार लोगों को हिरासत में लिया।

भाजपा पार्षद ने पहले पीटा, फिर पिटा
सपा
नेत्री से मारपीट की सूचना पर ब्रह्मपुरी का भाजपा पार्षद भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचा। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरोगा और पुलिसकर्मियों को पीटा। बाद में पुलिस ने भी पार्षद समेत कार्यकर्ताओं को पीटा। पुलिस ने पार्षद समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।


बाद में एसएसपी ने उन्हें छुड़वाया। देर रात सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और समाजवादी छात्रसभा प्रदेशाध्यक्ष अतुल प्रधान समेत कई सपा नेता मौके पर पहुंचे।
कोट
दरोगा
ने सपा नेत्री को पीटा है। सपा नेत्री का बेटा और दरोगा शराब के नशे में धुत हैं। दोनों तरफ से कार्रवाई की जाएगी। थाने में घुसकर दरोगा से मारपीट करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों पर रासुका की भी कार्रवाई करूंगा। -डीसी दूबे, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed