फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Gang rape of a girl by holding her hostage, did this to the woman by threatening

Meerut Crime News : युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी दे महिला के साथ किया ये काम

Sun, 20 Jul 2025 03:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 20 Jul 2025 03:15 PM IST
सार

किठौर की युवती ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उसने तीन लोगों पर आरोप लगाया है। वहीं मेडिकल थानाक्षेत्र की एक महिला को फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन
Meerut Crime News: Gang rape of a girl by holding her hostage, did this to the woman by threatening
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसएसपी ऑफिस पर पहुंचकर तीन आरोपियों पर हापुड़ में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

किठौर क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने एसएसपी ऑफिस पर पहुंचकर पुलिस को बताया कि अप्रैल माह में वह अपने घर पर थी। परिजन खेत पर गए थे। इसी दौरान एक आरोपी पीड़िता के घर पर पहुंचा। उसने युवती से कहा कि उसके पिता सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। वह उसे अपने साथ कार में ले गया था। आरोप है कि कोल्डड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी अश्लील फोटो व वीडियो बनाए थे।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार आरोपी युवती को लेकर हापुड़ भी लेकर गया था। वहां युवती को रिश्तेदार के घर एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि यहां आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की जाती रही। युवती ने किसी तरह परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए। एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला को ब्लैकमेल कर ढाई लाख हड़पे, वीडियो व फोटो वायरल किए

मेडिकल थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को ब्लैकमेल कर युवक ने ढाई लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद और रुपये की मांग पूरी न करने पर उसके फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। इससे महिला की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाने में दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसका पति बाहर नौकरी करता है। गांव निवासी युवक ने उसके पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए बात की। उससे मोबाइल नंबर, कुछ कागजात और फोटो ले लिए। आरोपी उससे फोन पर बात करने लगा। फरवरी 2024 में वह बैंक जा रही थी। तभी आरोपी गाड़ी लेकर आ गया। आरोपी ने उसे पीने के लिए जूस दिया। इससे वह बेसुध हो गई।
आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और अश्लील फोटो व वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अश्लील हरकत और रुपये की मांग करने लगा। आरोपी ने पीड़िता के ढाई लाख रुपये हड़प लिए। 10-12 दिन पूर्व आरोपी पीड़िता को रास्ते में मिला और फिर से रुपये की मांग की। पीड़िता ने रुपये देने से मना किया तो उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता के मुताबिक इससे समाज में उसकी काफी बदनामी हुई। वैवाहिक जीवन भी खत्म होने की कगार पर है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र की मौत

भावनपुर थाना क्षेत्र के किला परीक्षितगढ रोड स्थित बीएनजी स्कूल के सामने डिवाइडर रोड पर गलत साइड से जाते समय कोटद्वार से मेरठ आ रही बस की टक्कर लगने से सातवीं के छात्र अजीम (14), अमान (16) और दिशान (15) निवासी कसेरू बक्सर घायल हो गए। बस के चालक-परिचालक भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी नर्सिंग होम भेजा। यहां अजीम की मौत हो गई।
कसेरू बक्सर निवासी महराज की प्लाईवुड एवं हार्डवेयर की दुकान है। उनका बेटा अजीम कक्षा सातवीं में अब्दुलापुर में पढ़ता था। शनिवार को अजीम अपने चचेरे भाई अमान और दिशान के साथ स्कूटी पर औरंगाबाद अपने खेतों पर घूमने के लिए गया था। स्कूटी पर सवार तीनों भाई लौट रहे थे। बीएनजी स्कूल के सामने डिवाइडर रोड से कट पर दूसरी साइड जाते समय सामने से आ रही रोडवेज की जोरदार टक्कर से अजीम, दिशान और अमान घायल हो गए।
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनो घायलों को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अजीम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिशान की हालत गंभीर बनी हुई है। अमान मामूली रूप से चोटिल हो गया।
 

रिटायर्ड इंस्पेक्टर का मकान हड़पा, डीआईजी से शिकायत

भावनपुर थाना क्षेत्र की गंगा हाईट्स कॉलोनी निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर लाखन सिंह ने दंपती पर मकान हड़पने का आरोप लगाते हुए डीआईजी कलानिधि से शिकायत की है। आरोप है पति-पत्नी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में लाखन सिंह ने बताया कि उनके कमिश्नरी और नोएडा की जेवर तहसील में मुकदमे विचाराधीन हैं। उन्हाेंने एक व्यक्ति को पैरवी के लिए नियुक्त किया था। आरोप है कि मुकदमों में जवाब दाखिल करने की बात कहकर उस व्यक्ति ने स्टांप और सादे कागजों पर उनके हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान ले लिए।
आरोपी के कहने पर उन्होंने अपना एक मकान गंगा वाटिका कॉलोनी में कुछ दिन रहने के लिए दे दिया। आरोपी 2021 में जानलेवा हमले के मामले में जेल चला गया। तब उसकी पत्नी पीड़ित के पास आई और जमानत के लिए पांच लाख रुपये ले गई। जेल से निकलने पर आरोपी ने मुकदमे में फैसले के नाम पर उनसे 5 लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपी ने देने से मना कर दिया।
इसके बाद उनके हस्ताक्षरित स्टांप पर 47 लाख रुपये में फर्जी सौदा दर्शाकर उनका मकान हड़प लिया। विरोध करने पर दंपती ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। डीआईजी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 

किशोरी के साथ बीड़ी पी रहा था बुजुर्ग, लोगों ने पीटा

सूरजकुंड पार्क में एक किशोरी को बुजुर्ग बीड़ी पिला रहा था। इस पर कुछ लोगों ने बुजुर्ग को पीटना शुरु कर दिया। पार्क में घूम रहे भाजपा नेता अंकित चौधरी ने पिटाई कर रहे लोगों के चंगुल से बुजुर्ग को छुड़ाया। सिविल लाइन पुलिस को सूचना देकर बुलाया तो तो बुजुर्ग वहां से चला गया। किशोरी को सिविल लाइन पुलिस अपने साथ थाने लेकर पहुंची।
सूरजकुंड पार्क में शाम को लोग घूमने के लिए जाते हैं। शनिवार को एक बेंच पर बुजुर्ग 17 साल की किशोरी को बीड़ी पिला रहा था। उसके पास कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल भी रखी थी। कुछ लोगों को लगा कि उसमें शराब भी है। लोगों ने बुजुर्ग की पिटाई शुरु कर दी। किशोरी को भी फटकार लगाई गई। काफी देर तक सूरजकुंड पार्क में हंगामा चलता रहा। हंगामा और पिटाई होते देख कार्यकर्ताओं के साथ घूम रहे भाजपा नेता अंकित चौधरी ने उन्हें शांत किया और सिविल लाइन पुलिस को बुलाया। महिला पुलिसकर्मयों ने किशोरी से पूछताछ की। बुजुर्ग के बारे में भी जानकारी की जा रही है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

कांवड़ ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा किया

दौराला रोड गंगनहर पुल के पास स्थित कांवड़ सेवा शिविर के पास ड्यूटी कर रहे सिपाही और दो पीएसी के जवानों पर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने शनिवार शाम हंगामा कर दिया। पीड़ितों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग करते हुए चौकी का घेराव किया। चौकी इंचार्ज पर आरोपियों को मौके से भगाने का आरोप लगाते हुए लोग धरने पर बैठ गए। अधिकारियों और विधायक अतुल प्रधान के समझाने पर वे शांत हुए।
सरधना के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि करीब 40 साल से दौराला पुल के पास कांवड़ सेवा शिविर चला रहे हैं। उनके अनुसार शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिला सेवादार भी शिवभक्तों की सेवा में लगी हैं। शनिवार देर रात महिला सेवादारों ने आरोप लगाया कि थाने में तैनात सिपाही और पीएसी के दो जवानों ने उनके साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला सेवादारों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
इससे घबराई महिलाओं ने शिविर में पहुंचकर अन्य सेवादारों से शिकायत की। इसके बाद सेवादारों ने घेराबंदी कर तीनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और पुलिस चौकी दौराला पुल पर ले गए। पीड़ितों और सेवादारों का आरोप है कि चौकी प्रभारी अतुल कुमार ने आरोपियों को हिरासत में लेने के बजाय मौके से भगा दिया। इससे नाराज सेवादारों ने चौकी पर नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने न सिर्फ सेवादारों की बात अनसुनी की, बल्कि उनसे अभद्रता करते हुए चौकी से चले जाने को कहा। इससे आक्रोशित सेवादार चौकी से लौटे और कांवड़ मार्ग किनारे धरने पर बैठ गए। पुलिस की कार्यशैली देख सेवादारों में आक्रोश बढ़ गया।
धरने की जानकारी मिलते ही तहसीलदार रवि प्रजापति और सीओ संजय कुमार जायसवाल पहुंचे। वहां मौजूद शिविर संचालकों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए बताया कि आरोपियों को पकड़ कर चौकी पर देने के बाद भी इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी आरोपियों का बचाव करते रहे। सेवादार केस दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान से फोन पर संपर्क किया। विधायक के हस्तक्षेप और प्रशासन के समझाने के बाद धरना समाप्त हुआ। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

युवक पर हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

टीपीनगर थाना क्षेत्र में चंद्रलोक कॉलोनी निवासी हरीश कुमार ने चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उनके पड़ोस में कीर्तन चल रहा था। बेटा सौरभ कीर्तन से लौट रहा था। इसी दौरान दीपांशु , शारदा, मोनू व कल्लू ने मारपीट की। पीड़ित ने विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने पथराव कर दिया। पथराव के दौरान आसपास के क्षेत्र भगदड़ मच गई। हमले में युवक का एक दांत टूट गया। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव

परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में दिल्ली रोड़ पर सड़क किनारे एक युवक का शव पडा मिला। स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के मुताबिक युवक पहचान तारा पुत्र रामचंद्र निवासी रिठानी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि तारा शादी पार्टी में ढोल बजाने का काम करता था। युवक के शरीर और सिर पर चोट के निशान मिले है आशंका हैं। आशंका है कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। 

कांवड़ देखने आए दो पक्षों में मारपीट

पल्हैड़ा फ्लाईओवर के ऊपर शनिवार रात युवकों के दो गुटों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष कांवड़ देखने आए थे। इसके बाद मारपीट हुई तो भगदड़ मच गई। पल्हैड़ा फ्लाईओवर के ऊपर और सर्विस रोड से जा रही कांवड़ देख रहे थे। इस दौरान युवकों के दो गुटों में लात-घूसे चलने लगे। शोर और मारपीट के बीच भीड़ में अफरातफरी का माहौल हो गया। पीड़ित युवक भाग निकले और पल्लवपुरम टावर की ओर भागे। पीछे आ रहे आरोपी युवक पुलिस को देखकर भाग निकले। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। 
 

पति की मौत के बाद महिला को ससुराल वालों ने दी गंभीर यातनाएं

इंचौली क्षेत्र के एक गांव में पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने घर से निकालने के लिए गंभीर यातनाएं दीं। हत्या के लिए पड़ोसी को एक लाख रुपये की सुपारी दी। पड़ाेसी ने पीड़िता से दुष्कर्म का प्रयास भी किया। अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने बच्चों समेत जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। किसी तरह वह बच गए। पीड़िता ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाने में दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसके पति की मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद से ससुराल वाले उसे घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। पड़ोसी को एक लाख रुपये उसकी हत्या करने या भगाने के लिए दिए हैं। इससे परेशान होकर उसने बच्चों के साथ सल्फास खाकर जान देने का प्रयास किया। किसी तरह उनकी जान बच गई। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसे आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सास-ससुर और ननद, पति के चचेरे भाई और पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed